लेबर पेन से पहले ही पैक कर लें मैटरनिटी बैग, होंगे ये 5 फायदे

प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का सबसे अनमोल वक्त होता है।

Rashmi Upadhyay
Written by:Rashmi UpadhyayPublished at: Oct 11, 2017

मैटरनिटी बैग

मैटरनिटी बैग
1/5

प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का सबसे अनमोल वक्त होता है। इस वक्त एक महिला जो महसूस करती है शायद वैसा जिंदगी के किसी पड़ाव में महसूस ना करती हो। लेकिन इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में होने वाला लेबर पेन भी असहनीय होता है। लेबर पेन होने पर आप जल्दी-जल्दी अपना सारा सामान पैक कर लेती है। बावजूद इसके कुछ ना कुछ सामान छूट ही जाता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि आप अपना मैटरनिटी बैग पहले से ही पैक कर लें। ताकि उस वक्त आपको इधर उधर भटकना ना पड़े। आइए जानते है आपके मैटरनिटी बैग में किन चीजों का होना बहुत जरूरी है।

लिप बाम

लिप बाम
2/5

प्रसव के दौरान दर्द होने की वजह से अक्सर होंठ सूखने लगते है। उसके लिए लिप बाम, कोई ब्रेंडिड लिपिस्टिक या पेट्रोलियम जैली जरूर रखें। इसके अलावा अपने बैग में कंघी और बालों को बाधंने के लिए हैयर बेंड भी रख लें।

सेनेटरी नेपकिन

सेनेटरी नेपकिन
3/5

अक्सर प्रसव के बाद आपको मासिक धर्म होने के चांस रहते हैं। इधर उधर भटकने से अच्छा है कि अपने बैग में सेनेटरी नेपकिन जरूर रखें। इससे आपको ये फायदा भी होगा कि अगर आपके साथ कोई महिला नहीं सिर्फ पुरुष हैं तब भी अपने बैग से नैपकिन निकालकर यूज कर सकती हैं।

प्लास्टिक के बर्तन

प्लास्टिक के बर्तन
4/5

ये तो आपको बता ही होगा कि आधे से ज्यादा खाने और गंदे बर्तन की वजह से फैलती है। किसी और मौके पर तो आप स्थिति से समझौता कर सकते हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के वक्त आपको खासा गंभीर रहने की जरूरत है। इसलिए अपने बैग में हमेशा प्लास्टिक के बर्तन जरूर रखें। इससे आपको और आपके बच्चे को इंफेंक्शन होने का खतरा लगभग खत्म हो जाता है।

सेनिटाइजर

सेनिटाइजर
5/5

अगर आप गर्भवती हैं और आपकी डिलीवरी में कुछ ही वक्त रह गया है तो आपको अपने बैग में साफ हाथों के लिए पेपर नेपकिन या सेनिटाइजर रखना बहुत जरूरी है। इसके अलावा आप खुद को व बच्चें को साफ करने के लिए कोई सॉफ्ट कपड़ा भी रख सकती हैं।

Disclaimer