जानें क्या है स्ट्रिंग बिकनी वर्कआउट
स्ट्रिंग बिकनी वर्कआउट आप बीच किनारे खुद को रिलैक्स मोड में रख कर सकते है। बीच के किनारे किये जाने वाले इन वर्कआउट्स के बारे में जाने।

वर्कआउट शुरू करने से पहले आप बॉडी को स्ट्रेच करके वार्म अप जरूर कर ले। इसके बाद एक स्ट्रेच, रबर का स्ट्रैप अपने हाथों में ले। ये आपके पैरों और हाथों के बीच आ जाए इतना लंबा होना चाहिए। स्ट्रैप को पैरों के नीचे हल्के से दबा कर खड़े हो जाए। इसको दोनो छोर को अपने एक एक हाथ में लें। कोहनी से हाथों को मोड़े। ये स्ट्रैप डंबल का काम करेगी। अगर आपरे पास स्ट्रैप नहीं है तो आप डबंल का प्रयोग भी कर सकती है। स्ट्रैप को अपने बाजुओं के दम पर ऊपर उठाते हुए अपने सीने से सटाएं। इसे 8 बार करें।
Image Source-Getty

पैरों और हिप्स को फैला कर खड़ी हों। स्ट्रैप के दोनो सिरों को को अपने सिर के पीछे ले जाएं। स्ट्रैप को दाहिनी तरफ खींचे। सांस अंदर लें और बाहर निकालें। इस तरह दोनों तरफ खींचने की गति और घुमाव को बीस मिनट तक बनायें रखें। ऐसे 20-25 बार करें। स्ट्रैप में खिचाव रखते हुए इसे घुमाव देकर पीठ के सामने सीने पर लाएं। ऐसा 25 बार दोहराएं। इस व्यायाम से बाहों के ऊपरी हिस्से और कंधों को व्यायाम मिलता है। स्तनों की पुष्टता में वृद्धि होती है। तनाव से मुक्ति मिलती है।
Image Source-Getty

पुश अप्स करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को फर्श पर रखें। ध्यान रहे कि आपके दोनों हाथ कंधों के नीचे होने चाहिए। कमर सीधी रखें। अब अपनी कुहनियों को मोड़ें और सीने को फर्श के नजदीक लाएं। फिर वापस उसी स्थिति में लौट आएं। यह पूरी प्रकिया को ही पुश-अप माना जाता है। आप रोज ऐसे तकरीबन 16 राउंड लगा सकते हैं।रोज पुश-अप करने से आपकी शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है।
Image Source-Getty

एक स्थान पर खड़े होकर इस तरह कदम ताल करें कि घुटने आपकी छाती को छू सकें। इसे रोज 30 से 60 सेकंड तक करें। करते हुए सामने की ओर देखें। जितनी तेजी से करेंगे, उतना फायदा होगा। आपके हाथों में भी मूवमेंट होना चाहिए।यह बिना किसी उपकरण के छोटी-सी जगह में भी की जा सकने वाली एक्सरसाइज है। यह शरीर को लचीला और हिप मसल्स को मजबूत बनाती है। इसे लगातार करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
Image Source-Getty

स्क्वॉट करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े रहिये और अपने हाथो को भी ऊपर की तरह सीधा रखिए। फिर धीरे धीरे नीचे की तरफ अपने घुटनो को मोड़िये और फिर अपनी पहले वाली स्थिति मे वापस आ जाइये।जांघों और कूल्हे की मांसपेशियों को सुडौल बनाने में स्क्वैट्स काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आपके अतिरिक्त वज़न को घटाने में मदद करता है और आपको तेज़ी से सुडौल बना देता है।
Image Source-Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।