मलाई है बेहद गुणकारी, इसके सेवन से दूर भागेगी हर बीमारी
हम मलाई को वजन बढ़ाने वाला पदार्थ मानकर अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मलाई हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

हम मलाई को वजन बढ़ाने वाला पदार्थ मानकर अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मलाई हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। जी हां, मलाई कैल्शियम के साथ विटामिन-'ए', 'सी', 'बी-2', 'बी-12', आयरन, फास्फोरस का बहुत अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमे अमीनो एसिड, प्रोटीन, लैक्टोज और सुपाच्य फैट भी होता है। आइए इस स्लाइड शो के माध्यम से मलाई के फायदों के बारे में जानते हैं।

मलाई कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत है। कैल्शियम हमारे शरीर की हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। नियमित रूप से आधा कप मलाई का सेवन कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ तंत्रिकाओं, मांसपेशियों और दिल के लिए भी महत्वपूर्ण होता है।

यूं तो मलाई में मक्खन से ज्यादा फैट होता है लेकिन यह फैट प्राकृतिक होता है और इसमें ट्रांस फैट होता है जो शरीर के लिए खतरनाक नहीं होता है। एक आधा कप पूर्ण फैट वाले दूध की मलाई का सेवन करने से शरीर और दिल को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता।

अगर आप प्रोटीन के स्रोतों की खोज कर रहे हैं तो अपने आहार में मलाई को शामिल करें। यह आपके शरीर को प्रोटीन देता है और इम्यून सिस्टम को सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए शरीर को दिन-भर चुस्त-दुरुस्त और ऊर्जावान बनाये रखने के लिए मलाई खायें।

आप मलाई को दवाई की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, खांसी की समस्या होने पर आधी कटोरी मलाई में एक चम्मच नारियल का बुरादा, पांच बड़ी इलायची का पाउडर तथा दस काली मिर्च दरदरी पीसकर, धीमी आंच पर गर्म कर लें। सोने से पहले इसे रोगी को गर्म-गर्म ही दें। कुछ दिन इसका सेवन करने से ड्राई खांसी ठीक हो जायेगी।

मलाई में लैक्टिक फर्मेन्टेशन प्रोबायोटिक होता है, यह सूक्ष्मजीव आंतों की समस्याओं को ठीक करने में भी मददगार होता है और यह फायदेमंद सूक्ष्मजीव लाभदायक बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मदद करते हैं, जिससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।