जानें कैसे आपको एक्टिव रहने के लिए मजबूर करता है पोकेमान गो गेम
जीं हां पिछले बुधवार को ही लॉन्च हुई यह गेम इतनी जल्दी लोगों की पसंदीदा बन गई है कि आज हर कोई इसे खेलता नजर आता है। हालांकि कुछ लोग इसे सिर्फ टाइम वेस्ट करने का जरिया मान रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं, इस नई गेम के कुछ फायदे भी है। या हम यूं कह सकते है

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से पोकेमान काफी ट्रेंड में हैं। यह मोबाइल गेम दुनिया भर में काफी तेजी से मशहूर हो रही है। यहां तक कि लोग अब इस एप को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम से भी इस्तेमाल कर रहे हैं। जीं हां पिछले बुधवार को ही लॉन्च हुई यह गेम इतनी जल्दी लोगों की पसंदीदा बन गई है। ऐसा इसिलए क्योंकि इस गेम में दिए गए वर्चुअल कैरेक्टर आपको मोबाइल के जरिए असली दुनिया में नजर आते हैं। उदाहरण के लिए स्मार्टफोन के जरिए आपको अपनी टेबल पर ही पोकेमोन बैठा हुआ दिखाई देगा। हालांकि कुछ लोग इसे सिर्फ टाइम वेस्ट करने का जरिया मान रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं, इस नई गेम के कुछ फायदे भी है। या हम यूं कह सकते हैं कि पोकेमान गो गेम आपको एक्टिव रहने के लिए मजबूर कर रहा हैं। आइए जानें कैसे।

दूसरे मोबाइल गेम की तरह आप पोकेमान को घर में बैठे-बैठे नहीं खेल सकते, गेम मे आगे बढ़ने के लिए आपको चलना या दौड़ना पड़ता है। खास जगहों पर जाकर पोकेमॉन को पकड़ना होता है, दुनिया भर में लोग इसे खेलने के लिए लगातार चल रहे हैं, इसे खेलने के लिए कोई दफ्तर तो कोई रोड पर चल रहा हैं। चलना और दौड़ना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, शायद यह बताने की जरूरत हमें नहीं हैं।

आजकल के बच्चे अपना पूरा समय टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन से चिपके रहकर निकाल देते हैं। बाहर की ताजी हवा और घूप लेने के लिए शायद ही कभी बाहर निकलते हो। लेकिन पोकेमान गो गेम खेलने के बहाने आप घर में टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन से चिपके रहने की बजाय बाहर जाते हैं। इस तरह आपको ताजी हवा और खुली धूप मिलती है। गेम के बहाने ही सही आप इनका फायदा तो उठा पाएंगे।

काम के दौरान ब्रेक या रिलैक्स कितना जरूरी होता है इसके बारे में हम सभी जानते हैं। इस ब्रेक से हमें दोबारा काम करने की स्फूर्ति मिलती है। ऐसे में पोकेमॉन गो गेम एक अच्छा विकल्प हो सकता है। थोड़ी देर के बाहर जाइए, पोकेमॉन पकड़िए और फिर काम पर वापस आ जाइए। ब्रेक का ब्रेक और स्ट्रेस दूर होगा सो अलग। तो देर किस बात की आज ही खेल डालिये, पोकेमान गो।

पोकेमॉन गो गेम आपको नई जगहों और नए लोगों से मिलने का मौका देती है। लोग ग्रुप में पोकेमान पकड़ते जाते हैं, इसलिए नए दोस्त मिलने के काफी चांस रहते है। ऐसे दोस्त जिनका और आपका इंट्रेस्ट भी मिलता है। इसके अलावा आजकल लोग परिवार के सदस्यों के साथ भी गेम खेल रहे हैं। यानी फैमिली टाइम के साथ इंजाय भी। साथ ही आपके पड़ोस का वह पार्क जो शायद ही आपने देखा हो, आप पोकेमॉन गो खेलते हुए वहां जरूर पहुंच जाएंगे। या फिर आपके आस-पास खेलने की ऐसी जगह जो आपने उससे पहले न देखी हो। यानी अडवेंचर के साथ खूब सारी मस्ती।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।