जानें आपके बच्चे के लिए कितने घंटे की नींद है जरूरी
अधिकतर माता-पिता को यह तो पता होता है कि उनके बच्चे को भरपूर नींद लेनी चाहिए लेकिन कितनी इस बात की जानकारी नहीं होती। आइए नवजात से लेकर 10 साल तक के बच्चे को कितनी नींद लेनी चाहिए, इसकी जानकारी इस स्लाइड शो के माध्यम से लेते हैं।

हर उम्र के लोगों के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी है, खासकर छोटे और बढ़ते बच्चों के विकास और खुश रहने के लिए तो अच्छी नींद बहुत जरूरी होती है। कई शोधों से यह बात भी सामने आई है कि दिमागी विकास के लिए बच्चों का भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। इसलिए आपका बच्चा कितनी देर सोता है, इसका बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आपका बच्चा पर्याप्त नींद लेता है तो ठीक है। लेकिन अगर उसकी नींद, उसकी आयु व अवस्था के अनुसार सही नहीं है तो आपके लिए चिंता का विषय है। अब सवाल यह उठता है कि क्या आप जानते हैं कि किस आयुवर्ग के बच्चे के लिए कितनी नींद लेना जरूरी है? अधिकतर माता-पिता को यह तो पता होता है कि उनके बच्चे को भरपूर नींद लेनी चाहिए लेकिन कितनी इस बात की जानकारी नहीं होती। बच्चे की सही नींद का पता होना माता-पिता की जानकारी के लिए बहुत जरूरी है। आइए नवजात से लेकर 10 साल तक के बच्चे को कितनी नींद लेनी चाहिए, इसकी जानकारी इस स्लाइड शो के माध्यम से लेते हैं।

अपने शुरूआती दिनों में बच्चे लगभग 16 से 17 घंटे सोते हैं, इसे वो 3 या 4 घंटे की 4 या 5 नींद से पूरा करते हैं। कई बच्चे दिन में सोते हैं तो कई सिर्फ रात में। यह बच्चे के जीवन का सबसे सुकून भरा समय होता है। हालांकि, नींद का समय बच्चे की आदत पर निर्भर करता है कि वह कितना सोता है।

6 से 12 महीने के बच्चे के शरीर का विकास होना शुरू हो जाता है। इस उम्र में बच्चा चीजों को समझना और सीखना शुरू कर देता है। ऐसे में उसका शरीर थक जाता है और उसे कम से कम 12 से 15 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। सोने का यह समय कुछ भी हो सकता है। लेकन दोपहर के समय उसे करीब तीन घंटे सोना चाहिए।

इस उम्र में बच्चा काफी एक्टिव होने लगता है। इसलिए उसका 13 घंटे की नींद पूरी करना जरूरी होता है। हालांकि एक साथ दो से तीन घंटे लगातार सोये तो ज्यादा अच्छा होता है।

3 से 5 साल के बच्चे सामाजिक रूप से एक्टिव होने लगते हैं। बच्चों के विकास में नींद अहम भूमिका निभाती है। इस अवस्था में बच्चे को कम से कम 12 घंटे सोना जरूरी होता है। ऐसे में सही समय पर सोना बहुत आवश्यक हो जाता है ताकि बच्चे को बीमारियों से बचाया जा सके।

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है उसकी नींद कम होती जाती है। क्योंकि उनके रोजाना के काम बढ़ने लगते हैं। वह थोड़ा बड़ा, समझदार और स्कूल जाना शुरु कर देता है। ऐसे में उसकी नींद का पूरा ध्यान रखें और कम से कम 10 से 12 घंटे की नींद अवश्य लेने को कहें।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।