विटामिन ई तेल

विटामिन ई तेल त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉस्चराइजर होता है। त्वचा की नमी को बनाने के अलावा ये दाग धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। विटामिन ई तेल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन को डैमेज होने से बचाते है। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर समय के साथ धीरे-धीरे उसका रंग हल्का हो जाता है। हांलाकि दाग पूरी तरह से गायब नहीं होता है। इसकी मालिश से खून का बहाव भी अच्छे से होता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स दूर होते हैं। मालिश के अलावा आप विटामिन ई की गोलियों को खा भी सकते हैं।Image Source-Getty
अंडे की सफेदी

अंडे के सफेद हिस्से का इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क के ऊपर करने से ये काफी उपयोगी हो सकता है। अंडे के सफेद भाग में अमीनो एसिड और प्रोटीन होता है। अंडे की सफेदी का प्रयोग स्ट्रेच मार्क्स पर करने से त्वचा में नयी जान आती है। अंडे के दो सफ़ेद भाग लीजिये उसके बाद मोटी परत के रूप में इसे निशान की जगह पर लगा ले और जब अंडा का ये पैक पूरी तरह से सूख जाये तब इसे पानी के साथ धोने के तुरंत बाद उस पर जैतून का तेल लगा ले। यह आपकी त्वचा को साफ़ करता है तथा स्ट्रेच मार्क्स को दूर करता है। इसका प्रयोग दिन में 2 से तीन बार करने पर नतीजे ज्यादा जल्दी और अच्छे आते है। Image Source-Getty
एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा मे कसाव को बनाये रखने में मदद करता है। ये त्वचा के दाग धब्बों के भी हल्का करता है। 1 कप एलोवेरा में 2 चम्मच विटामिन ई का तेल मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इस पेस्ट स्किन पर तब तक लगाए जब तक ये सोख ना जाए। 15 मिनट लगा रहने के बाद गर्म पानी से धो लें| इसमें ऑक्सिजन और गिबेलेरियन जैसे यौगिक पाये जाते हैं जो नई कोशिकाओं के विकास को बढ़ा कर त्‍वचा के निशान को जल्‍दी और प्राकृतिक रूप से बहुत कम कर देते हैं। Image Source-Getty
तेल मालिश

गर्भावस्था के दौरान स्तन पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए तेल मालिश बहुत फायदेमंद होती है। तेल जैसे,कैस्टर ऑइल, ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल स्‍ट्रेच मार्क्‍स को दूर कर के नई स्‍किन पैदा करने में मददगार होते हैं। इनकों लेवन्‍डर ऑयल या कैमोमाइल के तेल के साथ प्रयोग करने पर यह ज्‍यादा असरदार होते हैं। इसके लिए प्रभावित हिस्से पर कैस्टर ऑइल लगा कर इस हिस्से को प्लास्टिक बैग से लपेट लें। अब हॉट वॉटर बॉटल से करीब आधा घंटे सिकाई करें और हल्का रगड़ें।जैतून के तेल में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है जो कि त्वचा की बहुत-सी समस्याओं का निदान कर सकती है।Image Source-Getty
नैचुरल स्क्रबिंग

स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आप नैचुरल स्क्रबिंग का तरीका भी अपना सकते है। 2 चम्मच चीनी को 4 चम्मच बादाम तेल के साथ मिलाएं। इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हलके से रगडें। नेचुरल व्हाइट शुगर स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप शुगर का इस्तेमाल करती हैं तो यह मृत त्वचा को हटाने का काम करता है। नहाने से दस मिनट पहले रोजाना इसे लगाएं और हल्का सा रगड़ें। एक महीने लगातार ऎसा करने पर आप पाएंगी कि आपके स्टे्रच मार्क्स हल्के पड़ने लगे हैं।Image Source-Getty