जानिये सर्दियों के लिए कितना फायदेमंद है लहसुन
गर्म तासीर वाले लहसुन का सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से सर्दी जुकाम आदि समस्याओं से आराम मिलता है।

लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है। लहसुन में एलिसिन नामक एक रसायन होता है जो एंडी बैक्टेरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल होता है। सर्दी जुकाम के संक्रमण को लहसुन तेजी से दूर करता है।इसके अतिरिक्त विटामिन ए, बी, सी एवं सल्फ्यूरिक एसिड विशेष मात्रा में पाए जाते हैं।यह शरीर में गरमी को बनाए रखता है, इसीलिए इसका प्रयोग शीतकाल में अधिक किया जाता है| आइये जानते है कि सर्दी से बचने के लिए लहसुन का प्रयोग किस तरह किया जा सकता है।
Image Source-Getty

अगर आप सर्दी से परेशान हो तो दिन में हर 3से 4 घंटे के अंतर पर कच्चा लहसुन का सेवन कर सकते है। आप चाहे तो लहसुन को थोड़ा सा भून भी सकते है, ये खाने में ठीक लगा है। साथ ही आप शहद के साथ इसका सेवन कर सकते है। ये गले को भी आराम देता है। औऱ शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढता है।
Image Source-Getty

हल्के गुनगुने नींबू पानी में लहसुन को पीस कर मिलाकर पी सकते है। आप चाहें तो लहसुन की फांके खाकर ऊपर से नींबू पानी पी सकते है। इसे सूप बनाने में भी प्रयोग कर सकते है।ये शरीर के विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकाल देता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है, खाने के थोड़ी देर बाद इससे निकलने वाली गरमी अपने आप शान्त हो जाती है|
Image Source-Getty

संतरे के रस के साथ लहसुन लेने से सर्दी के शुरुवात में ही आराम मिल सकता है। 4-5 कलियाँ लहसुन की लें इसे पतला पतला काट लें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब एक गिलास में संतरे का रस लें और इसी के साथ लहसुन की कटी हुई कलियों को पी जाएँ। इसे रात में सोने से पहले करें।
Image Source-Getty

इसमें एंटी-इंफ्लामेट्री तत्व होते हैं जिनसे एलर्जी दूर होती है। सर्दी या बदलते मौसम में किसी भी उम्र के लोगों को कफ और जुकाम जैसी परेशानी हो तो लहसुन का काढ़ा पिएं।
Image Source-Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।