जानिए कैसे शरीर को फायदा पहुंचाता है दालचीनी वाला दूध
दालचीनी की रसोई में आसानी से मिल जाने वाला मसाला होता है। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है। आज हम आपको दालचीनी को दूध में मिलाकर पीने से होने वाले फायदों के बारे में बता रहें है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए स्लाइडशो

अगर आपको रात में नींद ना आने की शिकायत है तो दालचीनी वाला दूध आपके लिए फायदेमंद होता है। दालचीनी में मौजूद अमीनो एसिड दिमाग को शांत कर देता है जिससे अच्छी नींद आती है। गर्म दूध शरीर की थकान और तनाव को दूर कर देता है। इससे हमारी मांसपेशियों और नसों को भी आराम देता है। ये मानसिक शांति देता है। इसके सेवन से दिमाग चुस्त होता है और मन पॉजिटिव बना रहता है। इससे आपका सरदर्द भी कम होगा।
ImageSource-Getty

दालचीनी वाला दूध पीने से त्वचा से संबंधित लगभग हर समस्या दूर हो जाती है इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण आपको त्वचा के रोगों से और इन्फेक्शन से बिल्कुल सुरक्षित रखता है। बालों की समस्या को दूर करने के लिए दूध के अलावा दालचीनी और शहद के मिश्रण काफी कारगर रहता है।दालचीनी यीस्ट इन्फेक्शन को भी नही होता है। इससे नाडि़यों की क्षमता और यादाश्त बढती है
ImageSource-Getty

एक्सरसाइज के दौरान होने वाले क्रैम्प्स से बचाने में भी दालचीनी वाला दूध पीना फायदेमंद होता है। 1 कप गर्म दूध में 1/2 चम्मच दालचीनी डालकर ले सकते है और आप अच्छे स्वाद के लिए इसमें शहद मिला सकते है। ये शरीर में रक्त संचार को ठीक रखती है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूती देती है।
ImageSource-Getty

दालचीनी को गरीबों का इंसुलिन कहा जाता है। यह शरीर में रक्त शर्करा को भी नियंत्रण में रखता है। जिन लोगों को मधुमेह नहीं है वे इसका सेवन करके मधुमेह से बच सकते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार दालचीनी में ऐसे कंपाउंड हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते खासतौर पर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
ImageSource-Getty

दालचीनी में फाईबर, कैल्शियम, और मैगनीज नामक खनिज पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है। विशेषज्ञों की माने को हड्डियों की मजबूती के लिए लोग सालों से दालचीनी वाले दूध का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इसके नियमित सेवन से गठिया की समस्या नहीं होती है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।
ImageSource-Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।