बच्चों को कीवी खिलाने के फायदे

कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही एक वाटर रिच फ्रूट है। कीवी का सेवन आपको कई समस्याओं से बचाए रखने में काम आता है। वहीं बात करें अगर बच्चों की तो कीवी बच्चों की सेहत के लिहाज से भी कीवी काफी फायदेमंद होता है। यह उनमें पेट संबंघी समस्याओं को कम करने के साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। इससे बच्चों की आखें भी दुरुस्त रहती हैं। चलिए जानते हैं बच्चों को कीवी खिलाने के कुछ फायदे।
इम्यूनिटी बढ़ाए

कीवी विटामिन सी से भरपूर होता है। बच्चों को कीवी खिलाने से उनका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। विटामिन सी इम्यून बूस्टर के तौर पर काम करता है। स्ट्रॉन्ग इम्यून सिस्टम होने की वजह से बच्चे आसानी से सर्दी ज़ुकाम की चपेट में नही आ पाते। कीवी खिलाने से बच्चों में जर्म्स बैक्टीरिया वायरस आदि से लड़ने की शक्ति मिलती है। बच्चों को कीवी खिलाने से उनमें इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है और सूजन भी नहीं होती है।
कब्ज़

कीवी एक फाइबर रिच फल होता है। बच्चों को कीवी खिलाने से कब्ज़ की समस्या नहीं होती है। इसके सॉल्युबल और इंसोल्यूबल फाइबर बॉवेल मूवमेंट्स में सुधार लाकर कब्ज़ से राहत दिलाते हैं। कीवी खाने से बच्चों को मल त्याग में आसानी होती है। इससे मल भारी और मुलायम बनता है। बच्चों को मल त्याग करते समय जो तकलीफ होती है वह भी कम हो जाती है। बच्चों में कब्ज़ की समस्या को ठीक करने के लिए कीवी एक बहुत अच्छा विकल्प है।
हृदय रोग के खतरे को कम करे

कीवी खाने से बच्चों में हृदय रोग का खतरा टल जाता है। कीवी में पोटेशियम फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स सहित एमी न्यूट्रिएंट्स हृदय को स्वस्थ रखते हैं। कीवी से खून पतला होता है, जिससे खून का थक्का जमने का खतरा नही रहता है। कीवी में फैट की मात्रा भी कम होती है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल नही बढ़ाता है। इससे हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि का कोई डर नहीं रहता है। बच्चों के हृदय स्वास्थ्य के लिए कीवी बहुत अच्छा फल है।
ब्लड प्रेशर

बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर अन्य बीमारियों की तरफ भी इशारा करता है। जिन बच्चों में मोटापा होता है उनमें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक रहता है। कीवी खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसपर हुए एक शोध में पाया गया है कि कीवी के सेवन से ब्लड प्रेशर कम होता है। कीवी में पोटेशियम पाया जाता है जो हाइपरटेंशन को कम करने में मदद करता है।
हेल्दी स्किन

विटामिन सी से भरपूर कीवी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन सी स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखता है। यह कोलेजन प्रोडक्शन करता है जिससे बच्चों की त्वचा हेल्दी रहती है। यह त्वचा को सन डैमेज से भी बचाता है। कीवी के सेवन से त्वचा का मॉइश्चर भी बरकरार रहता है। यह पोटेशियम रिच होता है। इससे त्वचा ज्यादा देर तक ड्राय नही रह पाती है। यह बच्चों की त्वचा को हाइड्रेट रखता है।
आंखो के लिए फायदेमंद

कीवी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में जियाऑक्सीथिन और ल्युटीन पाया जाता है। ये दोनों ही तत्व आंखों के स्वस्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं। यह आंखों की रोशनी तेज़ करते हैं और अंधेपन से बचाते हैं। कीवी खाने से आंखों की अन्य बीमारियां जैसे कि cataract का खतरा भी कम हो जाता है। कीवी खाने से विटामिन ए का प्रोडक्शन होता है। विटामिन ए आंखो के स्वास्थ्य के लिए एक जरूरी न्यूट्रिएंट होता है।
बच्चों की ग्रोथ में सहायक

कीवी में बहुत सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यह बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए एक बहुत अच्छा फल होता है। कीवी बच्चों की सेल ग्रोथ के लिए ज़रूरी होता है। यह ब्रेन और स्पाइन डेवलपमेंट के लिए ज़रूरी होता है। यह बच्चों में आयरन एब्जॉर्ब करने की क्षमता बढ़ाता है। कीवी के सेवन से कैंसर का खतरा भी नही होता है। कीवी पोटेशियम, जिंक, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, विटामिन सी का पावरहाउस है।
हाइड्रेशन

कीवी में 90 प्रतिशत पानी की मात्रा होता है। बच्चों को कीवी खिलाने से उनका शरीर हाइड्रेट रहता है। बच्चों में पानी की कमी नहीं होती है। बच्चों में हाइड्रेशन बहुत जरूरी होता है। इससे बच्चों के दांत, हड्डियां, स्किन आदि हेल्दी रहते हैं। साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का स्तर भी बेहतर होता है। बच्चों में पर्याप्त मात्रा में पानी होने से उनका मूड और मेमोरी अच्छी रहती है। हाइड्रेटेड रहने से बच्चों के शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर स्तर पर होती है।
एनर्जी का स्त्रोत

बच्चे खेल-कूद कर जल्दी थक जाते हैं। इसलिए उन्हें उर्जा की अधिक आवश्यकता रहती है। कीवी खाने से उन्हें पर्याप्त मात्रा में उर्जा मिलती है। इसपर हुए एक शोध की मानें तो कीवी का सेवन करने से मूड अच्छा रहता है और एनर्जी की कमी नहीं होती है। इसलिए बच्चों को एनर्जी से भरपूर बनाने के लिए इसका सेवन जरूर कराना चाहिए। अगर आपका बच्चा 6 माह से अधिक है तभी इसका सेवन कराएं।