खाना पकाते वक्त न करें ऐसी गलती
अगर खाने को अच्छे से पकाया न जाए तो खाने की पौष्टिकता समाप्त हो जाती है। आइए हम आपको बताते हैं कैसे पकाये खाना।

खाने चाहे जितना पोषणयुक्त हो अगर उसे गलत तरीके से पकाया गया है तो उसमें मौजूद पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं और वह अच्छे से पच नही पता जिसके कारण एसिडिटी औ गैस की समस्या होती है। इसलिए खाना पकाते वक्त न करें ऐसी गलती।

खाने में ज्यादा नमक का प्रयोग करने से न केवल खाने का टेस्ट खराब होता है बल्कि किड्नी में स्टोन भी हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा नमक खाने से उच्च रक्तचाप, ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस और दांत कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा मोटापा और देखने में दिक्कत भी नमक का ज्यादा प्रयोग करने से होती है।

नमक में आयोडीन और सोडियम होता है। अगर खाने में कम नमक का प्रयोग किया जाए तो दिमाग कमजोर होता है। हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, नमक की कमी से घेंघा रोग हो सकता है।

अगर खाने को ज्यादा पका दिया जाए तो यह आसानी से डाइजेस्ट नही होता है। ज्यादा पकाने से खाने में मौजूद पोषक तत्व और विटामिन समाप्त हो जाते हैं। इसलिए खाने को सही तापमान में और अच्छे से पकायें।

खाने के बरतन भी खाने की पोषक क्षमता को बढ़ाते हैं। खाना पकाते वक्त तांबे और प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग बिलकुल न करें।

खाना पकाते वक्त सबसे पहले पकाने की सही विधि के बारे में जानिए। ज्यादा फ्राई करने की बजाये खाद्य-पदार्थों को सेंकिये, ऐसा करने से उसमें मौजूद फैट कम हो जाता है। ज्यादा फ्राई करने से फूड में मौजूद पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं।

मसालों का ज्यादा प्रयोग करने से खाना देर से पकता है, अगर आप खाने में ज्यादा मसाले डाल रहे हैं इसका मतलब खाना ज्यादा पक रहा है। इससे खाद्य-पदार्थों का टेस्ट बदल जाता है और वह पोषणयुक्त भी नही रहता।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।