महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम करते हैं ये 7 सुपरफूड
महिलाओं में ओवेरियन कैंसर की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सर्तक रहने की आवश्यकता है।

महिलाओं में ओवेरियन कैंसर की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। ओवेरियन कैंसर, कैंसर के सबसे खतरनाक रूपों में से एक है। ऐसे में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सर्तक रहने की आवश्यकता है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान देकर इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि कुछ पोषक तत्व से भरपूर आहार से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। आइए यहां हम आपको ओवेरियरन कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार कुछ कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं।

ब्रोकोली को दुनिया के टॉप 3 फूड में से एक माना जाता है। यह ओवेरियन कैंसर से लड़ने में मददगार होता है। इसमें हर प्रकार का पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होता है। इस हरी सब्जी में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, विटामिन ए और सी पाया जाता है, जो सब्जी को पौष्टिक बनाता है। इसके अलावा इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जिसके कारण इसे एंटी कैंसर आहार माना जाता है।

लंबे समय से कैंसर के इलाज के लिए अदरक की पहचान एक स्वास्थ्यप्रद भोजन के रूप में की जाती है। अदरक को कैंसर का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। जहां तक ओवेरियन कैंसर का संबंध है, अदरक एक शक्तिशाली प्राकृतिक उपाय है, जो कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में मदद करता है। अगर आप अदरक का सेवन पर्याप्त मात्रा में करते हैं तो कैंसर होने की आंशका कम हो जाती है।

विटामिन डी एक महत्वपूर्ण विटामिन है और इसे ओवेरियन कैंसर की रोकथाम के साथ जुड़ा हुआ पाया जाता है। शरीर में विटामिन डी की कमी के स्तर से ओवेरियन कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। और अंडा विटामिन डी का अद्भुत स्रोत हैं और कैंसर के खतरे को शरीर से कई गुना घटा देता है। इसलिए ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए नियमित रूप से अंडे को अपने आहार में शामिल करें।

चाय के किसी भी रूप को ओवेरियन कैंसर के लगभग 50 से अधिक प्रतिशत खतरे को कम करने के रूप में जाना जाता है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, चाय ओवेरियन कैंसर को रोकने के लिए सबसे प्रभावी पेय है। चाय में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट की मौजूदगी कैंसर को दूर करने में मदद करती है। नियमित रूप से दिन में दो कप चाय पीने से ओवेरियन कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।

पालक, कैंसर को रोकने का सबसे अच्छा खाद्य पदार्थ है। पालक में भरपूर मात्रा में जिंक, मैग्नीशियम और पौटेशियम शरीर को एनर्जी और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से ओवेरियन कैंसर में बढ़ती हुई गांठ या ट्यूमर बढ़ता नहीं है।

खीरा शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने वाला सबसे अच्छा आहार है। इसमें मौजूद पैंटोथेनिक एसिड नामक तत्व कैंसर से लड़ने में आपकी करता है। इसके अलावा खीरे में विटामिन ए और के, मैग्नीशियम और पौटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

गाजर सस्ता, गुणकारी तथा लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है। इसमें संतुलित भोजन के अनेक तत्व पाए जाते हैं। गाजर में मौजूद अत्यंत महत्वपूर्ण विटामिन ए के अलावा विटामिन के और बी6 भी होता है। इसके अलावा गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर ओवेरियन कैंसर को दूर करने में मददगार साबित होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।