कहीं भटक तो नहीं रही जनाब की नजर

आपका बॉयफ्रेड आपके सामने हीं दूसरी लड़कियों पर नजर रखता है। लेकिन इसके लिए आप उसको कुछ नहीं बोल सकती क्‍योंकि वह यह सब बहुत ही गोपनीय तरीके से करता है। इस बात को जाहिर करने के लिए हम ऐसे ही कुछ इशारों के बारे में बताते हैं।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: Aug 22, 2014

अन्‍य लड़कियों पर नजर

अन्‍य लड़कियों पर नजर
1/9

ज्‍यादातर लड़कियों को तब बहुत दुख होता है जब उनका प्रेमी उनके सामने हीं दूसरी लड़कियों पर नजर रखता है। ऐसे में लड़कियों को लगता हैं कि उनके पीछे से पता नहीं उनका बॉयफ्रेंड क्‍या क्‍या करता होगा। यह बिल्‍कुल भी सभ्य पुरुष वाला व्‍यवहार नहीं है कि प्रेमिका ने तो आपका हाथ पकड़ रखा है और आप अन्‍य लड़कियों की ओर देख रहे हैं। लेकिन इस बात के लिए आप उसको कुछ भी नहीं बोल सकती क्‍योंकि वह यह सब बहुत ही गोपनीय तरीके से करता है। इस बात को जाहिर करने के लिए हम ऐसे ही कुछ इशारों के बारे में बताते हैं। image courtesy : getty images

अपमान करना

अपमान करना
2/9

अगर आपका प्रेमी दूसरी लड़की के सामने आपका अपमान करता है, और ऐसा वह नियमित रूप से करता है तो आपका चिंतित होने की जरूरत है। ऐसा करना दूसरी लड़की पर नजर रखने की उसकी चाल है। और इशारों में व‍ह दूसरी लड़की को बताना चाहता हैं कि वह कितनी बुरी हालत में है। image courtesy : getty images

लड़कियों के प्रति राय देना

लड़कियों के प्रति राय देना
3/9

बाहर कई तरह की महिलाएं होती हैं और वह उन सबको देखना चाहता है, विश्वास करें वह ऐसा करता है! अन्‍य महिलाओं के बारे में अपनी राय देना। यह जानने का एक और तरीका है कि वह अन्‍य महिलाओं की तरफ देख रहा है। वह उनकी जींस की तरफ देखकर आपको भी वैसी ही खरीदने के लिए कहेंगा। हकीकत में, वह अन्‍य महिलाओं की हिप्‍स की तरफ देख रहा होता है। image courtesy : getty images

अच्‍छे से देखना

अच्‍छे से देखना
4/9

अगर आपका प्रेमी हर बार सड़क पर जाती हर लड़की को लंबे समय तक देखता है। और ऐसा ही दोबारा करने के लिए हर तरह का बहाना बनाने के लिए तैयार रहता है। तो इसका मतलब वह निश्चित रूप से पांव से सिर तक महिलाओं को देखता है। image courtesy : getty images

बीयर का बहाना

बीयर का बहाना
5/9

अगर आप क्‍लब में है और आप दोनों एक साथ अच्‍छा समय बिताने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अचानक से वह बियर रिफिल लेने के लिए कहता है। तो इसका मतलब वह और अधिक समय बियर बार में बिताना चाहता है। यह रिटर्न से पहले अनंत काल की तरह लगता है। image courtesy : getty images

वॉलीबॉल की जगह लड़कियों पर नजर

वॉलीबॉल की जगह लड़कियों पर नजर
6/9

वॉलीबॉल के खेल नियमों को वह नहीं जानता है, लेकिन अचानक से वह उसको देखने के लिए जोर देने लगता है। विशेष रूप से तब जब वह महिलाओं के बीच वॉलीबॉल है। जहां पर महिलाएं कूदने और गिरने पर चिपकने लगती है। यह उसके लिए सातवें आसमान की तरह होता है और आपको खेल के नाम पर मूर्ख बनाया जाता है। image courtesy : getty images

जोड़ी बनाना

जोड़ी बनाना
7/9

आपका बॉयफ्रेंड दूसरी लड़कियों पर नजर रखता है, यह इसका एक और क्‍लासिक उदारहण है। ऐसा करना उसके लिए बहुत आसान है। वह हॉट लड़की को देखकर आपसे पूछता हैं कि यह लड़की मेरे दोस्‍त के लिए कैसी रहेगी। ऐसा करके वह अपनी जोड़ी बनाने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन सारी बातों को अपने दोस्‍त से संबंधित कर देता हैं। लेकिन वास्‍तविकता में वह आपकी आंखों में धूल झोंक रहा है। सावधान हो जाये! image courtesy : getty images

बहुत अधिक बहाने बनाना

बहुत अधिक बहाने बनाना
8/9

उसके पास बहानों का पिटारा है और अपनी सुविधानुसार वह एक के बाद दूसरा बहाना बनता है। इतनी जल्‍दी-जल्‍दी बहाने  बनाने के बाद भी आपकी नोटिस भी नहीं आता है। बहुत अधिक बहाने बनाना हमेशा से लड़कियों पर नजर रखने का निश्चित संकेत होता है। image courtesy : getty images

पकड़े जाने पर सफाई

 पकड़े जाने पर सफाई
9/9

यह उन लोगों के लिए क्‍लासिक प्रतिक्रिया है जो वास्‍तव में पार्क में जॉगिंग करती हॉट लडकियों पर नजर रखते हैं। जब उन्‍हें रंगे हाथों पकड़ लिया जाता है तो वह दूसरी तरह देखकर खुद का बचाव करते हैं। आप पहली बार में उन्‍हें कुछ न कहें लेकिन उनपर नजर जरूर रखें‍। image courtesy : getty images

Disclaimer