जानें स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है गर्भवती होना

गोद में नवजात शिशु का होना, एक अद्भुत अनुभव है, और गर्भावस्था का सबसे बड़ा लाभ भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्भावस्था आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा हो सकता है। इस समय में बहुत ज्यादा या कम सोना, हेल्दी खाना और फिट रहना बहुत कठिन होता है, लेकिन गर्भावस्था और मातृत्व के स्वास्थ्य लाभ की तुलना में यह अस्थायी चुनौतियों (जो बच्चे के बढ़ने के साथ अपने आप ही ठीक हो जाती है) कुछ भी नहीं है। हालांकि आप गर्भावस्था के दौरान अस्थायी लाभ जैसे चमकदार त्वचा, घने बाल, बड़ी ब्रेस्ट और जजमेंट-फ्री जोन महसूस करती है। लेकिन गर्भावस्था के ऐसे भी कुछ स्वास्थ्य लाभ है, जिन्हें आप बच्चा होने के बाद भी जीवन में ला सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ लाभों के बारे में जानते हैं।

अपने आने वाले बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए गर्भावस्था के दौरान महिला को कई प्रकार के बदलाव की जरूरत होती हैं। चीजें जैसे एल्कोहल और स्मोकिंग छोड़ना, स्वस्थ खाना और एक्सरसाइज करना बहुत आम बदलाव है, जो एक स्वस्थ जीवन शैली का नेतृत्व करती है। एक बार जब आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की आदत पड़ जाती है तो बच्चे के आने के बाद भी आप इसी तरह की जीवन-शैली को अपनाती हैं। एक बार स्मोकिंग छोड़ने के बाद इसे वापस अपनाना मूर्खतपूर्ण कदम होगा, खासकर जब सेकेंड हैंड स्मोक आपके बच्चे के लिए खतरनाक हो सकती हैं। साथ ही वापस से जंक फूड लेना और एक्सरसाइज छोड़ना, आपको पूर्व गर्भावस्था आकार में वापस लाने में मदद नहीं करता।

अगर आप भी ऐसी महिला है जो यह सोचती है कि आखिर मैं ही 'क्यों'? हर बार पीरियड्स में दर्द आपको परेशान करता है तो आपके लिए अच्छी खबर है : गर्भावस्था आसान पीरियड्स का परिणाम हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले बच्चे के जन्म के बाद, कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द या ऐंठन महसूस नहीं होती। डॉक्टर इस बारे में यकीनन कुछ नहीं कहते हैं क ऐसा क्यों होता है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार ऑपरेशन के मुकाबले नॉर्मल तरीके से डिलिवरी पर दर्द और ऐंठन कम होती है। इसलिए, गर्भाशय में स्ट्रेच की इसमें भूमिका होती है।

गर्भावस्था और स्तनपान महिलाओं में स्तन कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता हैं। ऐसा दो कारणों से है। सबसे पहले, जब आप गर्भवती हैं, तो आपको पीरियड्स नहीं होते है, इसका मतबल आप ज्यादा एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन के संपर्क में नहीं आती हैं। ये अंडाशय से उत्पादित हार्मोन सेल के विकास को प्रोत्साहित और स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। दूसरे, आपके ब्रेस्ट सेल्स गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान कई बदलाव आते हैं, जो बाद में कैंसर की कोशिकाओं के परिणत करने की संभावना कम करते हैं।

दिल की बीमारी महिलाओं के लिए एक बड़ा जोखिम है, लेकिन कई अध्ययनों ने सुझाव दिया है कि गर्भावस्था और स्तनपान स्वस्थ दिल के लिए योगदान और दिल की बीमारी होने की संभावना कम करती हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि जो महिलाएं चार या अधिक बच्चों को जन्म देती उनमें अन्य महिलाओं की तुलना में स्ट्रोक से मरने की संभावना कम होती हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा गर्भावस्था के दौरान एस्ट्रोजन की वृद्धि के कारण है, जो रजोनिवृत्ति के बाद कम होने लगते है। एस्ट्रोजन की कमी हृदय रोग के लिए नेतृत्व कर सकता हैं। ब्रेस्टफीडिंग स्वस्थ दिल को बढ़ावा देता है जबकि शोधकर्ताओं का कहना है कि नर्सिंग के दौरान ऑक्सीटोसिकन के रिलीज होने से स्वस्थ दिल प्रोत्साहित होता हे।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।