पेट के कीड़ों का रातों रात सफाया करते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
पेट में कीड़े होना एक बहुत आम बात है, इसकी शिकायत लगभग सभी को होती है। खराब खान पान से पेट में कीड़े होते है, बच्चों में खासतौर पर इसकी शिकायत होती है। ये समस्या साफ-सफाई नहीं होने के कारण होती है।

50 मिलीलीटर मूली के रस में सेंधानमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम पीने से आन्त्रकृमि (आंत के कीड़े) नष्ट होते हैं।

गाजर का रस रोजाना सुबह खाली पेट पीने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं। कच्ची गाजर खाना भी लाभकारी होता है जिन लोगों को गाजर हजम न हो वे गाजर का रस ही पिया करें। गाजर या किसी भी चीज की कांजी बनाकर कम से कम 5 हफ्तों तक लगातार पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

एक कप मट्ठे के साथ 4-6 कालीमिर्च का चूर्ण रात को सोते समय लेने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

अजवायन का चूर्ण एक चुटकी को एक चम्मच शहद के साथ लेना चाहिए। दिन में 3 बार यह चूर्ण लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

10 ग्राम कलौजी को पीसकर 3 चम्मच शहद के साथ सोते समय कुछ दिन नियमित रूप से सेवन कराने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।