चीज़

चीज़ बेशक स्वादिष्ट है। साथ ही बच्चों का मनपसंद भी। लेकिन चीज़ ऐसा एकमात्र खाद्य पदार्थ है जिसकी चोरी सबसे ज्यादा की जाती है। जी, हां! यह सच है। यह तथ्य सिर्फ भारत पर लागू नहीं होता। समूचे विश्व में सबसे ज्यादा चुराया जाने वाला खाद्य पदार्थ चीज़ ही है।Image Source-Getty
पौष्टिक आहार

बेशक तमाम अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि पौष्टिक आहार ही हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि पौष्टिक आहार हमारी जेब पर भी भारी पड़ते हैं। दरअसल पौष्टिक आहार जंक फूड की तुलना में दस फीसदी ज्यादा महंगे पड़ते हैं।Image Source-Getty
चाकलेट

आज आप चाकलेट बड़े ही चाव से खाते हैं। चाकलेट को निःसंदेह तमाम तरह के त्यौहार की मिठास से भी जोड़ दिया गया है। लेकिन इसका असली मकसद सिर्फ और सिर्फ मुंह मीठा करना है। मगर इससे जुड़े तथ्य से जब आप वाकिफ होंगे तो आप बिना अपन भौहें तानें रह नहीं पाएंगे। असल में आज खाया जाने वाला चाकलेट कभी करेंसी यानी मुद्रा के रूप में इस्तेमाल होती थी।Image Source-Getty
टमाटर की चटनी

टमाटर की चटनी या कहें केचअप आप बेशक स्नैक्स खाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा इसका स्वाद इतना मजेदार है कि बच्चे इसे बिना किसी स्नैक्स के भी चखते रहते हैं। हद तो यह हो गई है कि केचअप अब बच्चों के लंच बाक्स तक पहुंच गया है। लेकिन केचअप से जुड़ा तथ्य आपको इससे भी ज्यादा हैरान करेगा। दरअसल टमाटर की चटनी यानी केचअप 1800 के दशकों में डाइरिया के उपचार के तौरपर इस्तेमाल होती थी।'Image Source-Getty
चिकन टिक्का

आज भारतीय चिकन टिक्का के दीवाने बन चुके हैं। जरा सा मौका हाथ लगता नहीं है कि ठंड की शामों को गर्म करने के लिए चिकन टिक्का का मजा लेने दुकानों तक पहुंच जाते हैं। लेकिन चिकन टिक्का का रचयिता भारत नहीं है। चिकन टिक्का का इजाद स्काटलैंड के ग्लासगो में हुआ है।Image Source-Getty