मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य
इस शरीर से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जो वाकई हैरान करने वाले हैं। आइए इस स्लाइड शो के जरिये इनसानी शरीर के बारे में कुछ रोचक बातें जानते हैं।

मानव शरीर से जुड़े तथ्य
इनसानी शरीर दुनिया की सबसे पेचीदा मशीन है। हमारे शरीर के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जिनसे हम शायद ही वाकिफ हों। इस शरीर से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जो वाकई हैरान करने वाले हैं। आइए इस स्लाइड शो के जरिये इनसानी शरीर के बारे में कुछ रोचक बातें जानते हैं।

आंखों की कहानी
आंखों की खूबसूरती की कसीदे तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे यह हमारे शरीर का एकमात्र ऐसा अंग है जिसका आकार कभी नहीं बदलता। जन्म से लेकर मृत्यु तक इनसान की आंख का आकार एक समान रहता है। हालांकि, समय के साथ-साथ इसके लैंस का आकार जरूर मोटा होता जाता है। हां एक और बात हमारे कान और नाक मृत्यु पर्यंत बढ़ते रहते हैं।

दिमाग की पेचीदगी
मनुष्यों में मस्तिष्क को पूरी तरह से विकसित होने में करीब 25 वर्ष लगते हैं जबकि फेफड़ों को पूरी तरह से विकसित होने में 18 से 22 वर्ष तक का समय लगता है।

नाखूनों की बात
महिलाओं के नाखूनों की तुलना में पुरूषों के नाखून तेज गति से बढ़ते हैं। ऐसा हार्मोंस के कारण होता है। साथ ही नाखून के बढ़ने की गति गर्मियों में अधिक तेज होती है क्योंकि शरीर द्वारा धूप का इस्तेमाल कर विटामिन डी बनाने से बढत तेज हो जाती है।

इतना बुरा नहीं कान का मैल
कान का मैल हमारे रक्षा तंत्र के लिए बहुत जरूरी होता है। यह कानों को कई प्रकार के बैक्टीरिया से बचाती है। हालांकि कुछ लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं होती पर यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद ही होती है।

किडनियों के आकार में होता है अंतर
मनुष्य का दाई किडनी, बाएं किडनी से बड़ी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बाएं किडनी के पास दिल होता है।

यह सेल है अनोखी
मोटर न्यूरोन्स मनुष्य के शरीर में सबसे लंबी सेल होती है। यह रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर पैर के टखने तक जाती है और जिसकी लंबाई 4.5 फुट (1.37 मीटर) तक हो सकती है।

जबड़ा होता है सबसे तगड़ा
किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर हड्डियां ही सबसे अधिक टूटती हैं, परन्तु जबड़े की हड्डी इतनी मजबूत होती है कि उस पर कोई असर नहीं पड़ता है। यह लगभग 280 किलो वजन भी सहन कर सकती है।

भोजन नहीं नींद जरूरी
हमेशा से माना जाता है कि व्यक्ति खाएं बिना ज्यादा समय तक जिन्दा नहीं रह सकता। लेकिन इस बारे में यह तथ्य है कि व्यक्ति भोजन के बिना तो कई हफ्ते गुजार सकता है, लेकिन बिना पानी और नींद के एक सप्ताह निकालना भी मुश्किल हो जाता है।

सब जला देता है ये तेजाब
पेट में बनने वाला एसिड इतना तेज होता है कि वह रेजर ब्लेड को भी गला सकता है। इसीलिए पेट के अन्दर का अस्तर हर तीसरे-चौथे दिन बदल जाता है।

पानी है हमारा शरीर
हमारे शरीर के भार का दो-तिहाई भार पानी का है। जिसमें खून का 92 प्रतिशत पानी, मस्तिष्क का 75 प्रतिशत पानी और मांसपेशियों का 75 प्रतिशत पानी सम्मिलित होता है।

जीभ को स्वाद की अनुभूति
मानव जीभ पर 9000 तन्तु होते हैं जिससे वह मुख्य स्वादों को तुरंत पहचान जाती है। जीभ की नोक से नमकीन तथा मीठे को, पिछले हिस्से से तीखे या चरपरे, खट्टे को जीभ के दोनों किनारों से तथा मिले-जुले स्वाद को जीभ के बीच वाले हिस्से से महसूस किया जाता है। पर जब तक मुंह की लार खाने में नहीं मिल जाती तब तक स्वाद की अनुभूति नहीं होती।

आंखों जैसा नहीं कोई कैमरा
आंख की रेटिना में करीब 125 मिलियन रॉड और 7 मिलियन कोन होते हैं। रॉड से छाया और कम रोशनी में देखने में मदद मिलती है जबकि कोन तेज रोशनी में देखने और रंगों की पहचान करने में सहायक होते हैं। और यह भी तथ्य है कि हम आंखों से नहीं बल्कि अपने दिमाग से देखते हैं। आंखें वास्तव में कैमरे का काम करती हैं।

आकार के बारे में तथ्य
यह तथ्य भी चौंका देने वाला है क्या आप जानते हैं कि कोहनी से निचले भाग से कलाई तक के भाग जितने ही आपके पैर होते हे। इसी प्रकार आपके अंगूठे की लम्बाई आपकी नाक की लम्बाई जितनी होती है और होठों की लम्बाई आपकी पहली उंगली जितनी होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।