अंडे के बारे में जानिये रोचक तथ्य
अंडे तो हमारे आहार का जरूरी हिस्सा हैं, लेकिन इसके बारे में कई ऐसी बातें हैं जिनसे हम अनजान हैं। जानिये कुछ ऐसी ही बातें जो शायद आपने पहले कभी न सुनी हों।

अंडे में कई पोषक तत्व होते हैं, इसमें प्रोटीन, विटामिन और अन्य मिनरल भी होते हैं। लेकिन, इसके अलावा अंडे के बारे में आप कितना जानते हैं। उबले अंडे का छिलका उतारने का तरीका या फिर सही अंडे की पहचान। इस तरह के कामों में आपको खासी मेहनत करनी पड़ती है।

अंडे उबलाने के बाद उसके छिलके उतारने में काफी समय लगता है। अगर आप इस काम को आसान बनाना चाहते हैं तो अंडे को उबालने से पहले उसमें पिन से एक छेद कर दें। इसके छिलके आसानी से उतर जाएंगे।

अंडे की ताजगी की पहचान के लिए उसे नमक मिले ठंडे पानी में रखें। अगर वह अंडा डूब जाता है तो मान लीजिये कि वह ताजा है और अगर वह तैरता रहता है, तो समझ जाइये कि वह अंडा पुराना हो चुका है।

उबले अंडों को आसानी से सफाई के साथ छीलने के लिए उन्हें उबलने के बाद पाँच मिनट के लिए ठंडे पानी में डाल दें। थोड़ी देर बाद उन अंडों को छीलेंगे तो वे आसानी से छिल जाएंगे।

क्या आप इस बात का यकीन करेंगे कि अंडे के छिलके में 17 हजार छोटे-छोटे रोम छिद्र होते हैं। जी नंगी आंखों से इन रोम छिद्रों को देख पाना संभव नहीं हो पाता। तो नेकिन अगर आप आर्वधक लैंस की सहायता से देखेंगे तो आप इन छिद्रों को महसूस कर पाएंगे।

अंडों में पाये जाने वाले पोषक तत्वों के कारण वे बुजुर्गों के लिए भी काफी सेहतमंद माने जाते हैं। बच्चे और युवा भी अंडे का सेवन कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो अंडा पूरे परिवार के लिए उपयोगी और स्वास्थ्यवर्धक होता है।

अंडों में ओमेगा थ्री फैटी एसिड होता है। इसे हैल्थी फैट कहा जाता है। यह तत्व हमारे दिल और रक्तवाहिनियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अंडे के पीले हिस्से में वसा बहुत अधिक होती हे, इसलिए कई डॉक्टर इसका सेवन न करने की सलाह देते हैं। हालांकि वैज्ञानिक मानते हैं कि अगर सीमित मात्रा में अंडे के पीले हिस्से का सेवन किया जाए तो यह दिल को नुकसान नहीं पहुंचााता।

शोध में यह बात प्रमाणित हुई है कि सप्ताह में छह अंडे अपने आहार में शामिल करना स्वस्थ आहार का हिस्सा माना जाता है। अंडे आपको काफी समय तक आपको पेट भरा होने का अहसास कराते हैं। इस लिहाज से यह वजन कम करने में भी सहायक होते हैं।

अंडे सबसे ताजा तब रहते हैं तब आप उन्हें उनकी ट्रे में ही रखकर फ्रिज में रखते हैं। ऐसे रखने से अंडे खराब नहीं होते और उनका काफी समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

अंडे में कुल 11 अलग-अलग विटामिन और मिनरल होते हैं। सभी खाद्य पदार्थों की अपेक्षा अंडों में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है।

ऐसा माना जाता है कि अंडे के सेवन से एक्ने के इलाज में भी मदद मिलती है। अंडे भोजन में ग्लायकेमिक का स्तर कम कर देते हैं। इसलिए ये त्वचा के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।