हड्डियों के बारे कुछ रोचक तथ्य

हड्डियों के बारे में कई ऐसी बातें हैं जिनसे आप अनजान हैं, इस स्‍लाइडशो में हड्डियों से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍यों के बारे में जानिए।

Rahul Sharma
Written by:Rahul SharmaPublished at: Dec 20, 2013

हड्डियों की कहानी

हड्डियों की कहानी
1/11

मानव शरीर के सभी अंग एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। इनसान के शरीर की सभी 206 हड्डियों की अपनी कहानी होती है। हड्डियों के कारण ही मनुष्‍य का शरीर खड़ा हो पाता है। इसलिए शरीर के अन्‍य अंगों की तुलना में हड्डियों का बहुत महत्‍व होता है।

रीढ़ की हड्डी

रीढ़ की हड्डी
2/11

रीढ की हड्डी इनसानी शरीर की सबसे महत्वपूर्ण होती है। यह पूरे शरीर का भार वहन करती है। रीढ़ का ल्युम्बर रीजन इसके नीचे से शुरू होता है। इसमें पांच वेर्टेब्रा होते हैं। पांचवां वेर्टेब्रा सैक्रल वेर्टेब्रा के पहले वेर्टेब्रा के ऊपर होता है।

सबसे छोटी हड्डी

सबसे छोटी हड्डी
3/11

मध्य कान में स्टेपीज, मानव शरीर की सबसे छोटी और हल्की हड्डी होती है। इसकी लंबाई लगभग 11 इंच (28 से.मी.) होती है।

उम्र के साथ कम होती हैं हड्डियां

उम्र के साथ कम होती हैं हड्डियां
4/11

एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियां होती हैं। जबकि बच्चे के शरीर में 300 हड्डियां होती हैं। जैसे-जैसे बच्‍चे की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे उनमें से कुछ गल जाती हैं और कुछ आपस में मिल जाती हैं।

क्‍या होता है जोड़

क्‍या होता है जोड़
5/11

दो हड्डियां मिलने या कनेक्ट होने वाली जगह को जोड़ कहते हैं। स्नायुबंधन अर्थात लिगमेंट सख्त रेशेदार संयोजी ऊतक के बैंड होते हैं, जो जोड़ बनाने के लिए एक हड्डी को दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। कुछ जोड़ चल होते हैं, तो कुछ अचल। खोपड़ी में मौजूद जोड़ चल नहीं सकते हैं।

कहां होती हैं 54 हड्डियां

कहां होती हैं 54 हड्डियां
6/11

मानव पैर में 26 हड्डियों होती हैं। और कलाई सहित मनुष्य के हाथ में कुल 54 हड्डियां होती हैं। फीमर, या जांघ की हड्डी मानव कंकाल की सबसे लंबी और सबसे मजबूत हड्डी होती है। महिलाओं में यौवन के दौरान हड्डियों की लंबाई बढ़ना रुक जाती है। हालांकि बाद के जीवन में हड्डियों की ताकत और घनत्व बदल जाती है।

अधिक टूटने वाली हड्डियां

अधिक टूटने वाली हड्डियां
7/11

बाजू की हड्डियां सबसे अधिक टूटती है। वयस्कों में 'टूटने वाली हड्डियों में लगभग आधी बार ये हड्डियां ही टूटती हैं। जबकि बच्चों में सबसे अधिक टूटने वली हड्डी कॉलरबोन होती है।

सबसे मजबूत हड्डी

सबसे मजबूत हड्डी
8/11

इनसान के शरीर में जबड़े की हड्डी बड़ी मजबूत होती है। यह लगभग 280 किलो वजन भी सहन कर सकती है। दुर्घटनाओं में भी आमतौर पर जबड़े की हड्डी सबसे कम टूटती है। मनुष्य की जांघों की हड्डियां कंक्रीट से भी ज्यादा मजबूत होती हैं। मानव शरीर की सबसे बड़ी और मजबूत हड्डी 'फीमर' होती है। यह हड्डी जांघ में होती है।

अकेली होती है यह हड्डी

अकेली होती है यह हड्डी
9/11

मानव शरीर में एक ही ऐसी हड्डी है जो किसी दूसरी हड्डी से जुड़ी नहीं होती। 'हायोइड' नाम की 'वी' (V) के आकार की यह हड्डी जीभ के आधार पर स्थित होती है।

कैसे बनती हैं हड्डियां

कैसे बनती हैं हड्डियां
10/11

क्‍या कभी आपने यह जानने की कोशिश की है कि इनसानी हड्डियां किस चीज से बनी होती हैं। आपको बता दें कि हड्डियां कैल्शियम फास्फोरस, सोडियम, और अन्य खनिजों तथा प्रोटीन कोलेजन के रूप में बनी होती हैं।

Disclaimer