सात औषधियों से तुरंत कम करें ब्लड प्रेशर
तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है, बढ़े हुए रक्तचाप को कम करने के लिए घर में मौजूद औषधियों का प्रयोग कीजिए।

देर तक काम करना, एक ही जगह बैठकर घंटों काम करना, खानपान में अनियमितता, शराब और सिगरेट का सेवन, तनाव लेना, स्वस्थ और पौष्टिक आहार की बजाय जंक फूड का अधिक सेवन करना और व्यायाम न करना आदि कई ऐसे कारण हैं जिनके कारण लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या देखी जाती है। ब्लड प्रेशर अधिक होने से से दिल की बीमारी, हार्ट स्ट्रोक और गुर्दे की बीमारी होने का खतरा अधिक रहता है। उच्च रक्तचाप से ग्रस्त लोगों को इसे सामान्य रखने के लिए दवाओं का सेवन करना पड़ता है। लेकिन आप अपने घर में मौजूद कुछ औषधियों से ही बढ़े हुए रक्तचाप को काबू में कर सकते हैं।
image source - getty images

तिल का सेवन करने से रक्तचाप सामान्य हो जाता है। तिल का तेल और चावल की भूसी को एक साथ खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। यह हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए भी लाभदायक होता है। माना जाता है कि यह रक्तचाप कम करने वाली अन्य औषधियों से ज्यादा बेहतर है। रक्तचाप बढ़ने पर सका सेवन कीजिए।
image source - getty images

इसे अंग्रेजी में ड्रमस्टिक कहा जाता है। रक्तचाप को सामान्य रखने के लिए इसका सेवन कीजिए। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन के साथ ही खनिज के लवण पाए जाते हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि इस पेड़ के पत्तों के अर्क को पीने से रक्तचाव के सिस्टोलिक और डायलोस्टिक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को इसे मसूर की दाल के साथ पकाकर खाना चाहिए।
image source - getty images

इसमें अल्फा लिनोनेलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एक प्रकार का ओमेगा 3 फैटी एसिड है। कई शोधों में भी पता चला है कि जिन लोगों को हाइपरटेंशन की शिकायत होती है, उन्हें अपने आहार में अलसी का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। इस औषधि में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है, और इसके सेवन से रक्तचाप भी कम हो जाता है।
image source - getty images

रक्तचाप को सामान्य रखने के लिए इलायची का सेवन कीजिए। अगर रक्तचाप बढ़ गया है तो इसे कम करने में इलायची प्रभावी है। इलायची के सेवन से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। साथ ही, यह ब्लड सर्कुलेशन को भी सुचारु करता है। इलायची के पाउडर को नियमित प्रयोग किये जाने वाले मसालों में प्रयोग करें।
image source - getty images

प्याज के नियमित सेवन से ब्ल्ड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ गया है तो उसे तुरंत करने के लिए प्याज का सेवन करें। इसके सेवन से शरीर से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी नियंत्रित होती है। इसमें क्योरसेटिन पाया जाता है, यह एक ऐसा ऑक्सीडेंट फ्लेवेनॉल है, जो दिल को बीमारियों से बचाता है। प्याज को खाने के साथ और सलाद के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।
image source - getty images

मूली खाने के कई स्वास्थ्य लाभ है, यह आसानी से सर्दियों के मौसम में आपको मिल सकता है। इसका सेवन करने से बढ़े हुए रक्तचाप को कम किया जा सकता है। इसे पकाकर या कच्चा खाने से शरीर को मिनरल्स व सही मात्रा में पोटैशियम मिलता है। उच्च सोडियमयुक्त आहार के सेवन से बढ़ने वाले ब्लड प्रेशर को भी कम करने में यह मददगार है।
image source - getty images

लहसुन कई गुणों से भरपूर औषधि है। इसमें मंतज एंगीओटेंसीन2 पाया जाता है, यह एक प्रकार का प्रोटीन है जो हमारी रक्त वाहिकाओं को नियंत्रण में रखता है। इसके अलावा इसमें एलीसिन होता है जो एंगीओटेंसीन की हर प्रतिक्रिया को रोक देता है और इससे ब्लड प्रेशर कम किया जा सकता है। लहसुन में पॉलीसल्फाइड भी होता है जो हाइड्रोजन सल्फाइड में बदल जाता है जिसे लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।