भारत के इन 5 मेडिकल अविश्वसनीय चमत्कारों के बारे में जानें
भारत के मेडिकल क्षेत्र में हुए इन अविश्वनीय चमत्कारों के बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगें। इनके बारे विस्तार से जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़े।

40 से अधिक वर्षों तक भारतीय 70 वर्षीय राजो देवी लोहान और उनके पति ने बच्चा ना होने का दर्द झेला। लेकिन आधुनिक मेडिकल पद्धति साइटोप्लास्मिक स्पर्म इजेंक्शन (इसमें अंडों में स्पर्म को सीधे इंजेक्ट किया जाता है) से उन्हें ये खुशी मिली। 2008 में लोहान नें गर्भ धारण किया। लोहान में सी सेक्शन से बच्चें को जन्म दिया। तब तक लोहान कई तरह की स्वास्थ्य समस्यायों का सामना कर रही थी।
Image Source-garuyo.com

महाराष्ट्र के पृथ्वीराज पाटिल एक अजीब तरह की चर्म रोग से ग्रस्त हैं, जिसे डॉक्टरी भाषा में वेयरवुल्फ़ सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है। इस बीमारी में पीड़ित के चेहरे और शरीर पर असामान्य रूप से बालों का विकास होने लगता है। जानकारी के अनुसार अब तक दुनिया भर में इस तरह के केवल 20 ही मामले सामने आए हैं।
Image Source- weirdlife.com

बिहार में रहने वाले एक जोड़े के सात बच्चों में से 5 Progeria नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी में कोई भी व्यक्ति अपनी असल उम्र से आठ गुना बड़ा दिखने लगता है। 1 लाख लोगों में से करीबन 8 लोग इस बीमारी के शिकार हैं। फ़िल्म ‘Paa’ में अमिताभ बच्चन को जिस बिमारी से पीड़ित दिखाया गया है, ये वही है।
Image Source- Mirror

संजू भगत नागपूर के रहने वाले पुरुष हैं। जब वो 36 साल के थे, तब उनका पेट असामान्य रूप से बढ़ने लगा था। एक दिन अचानक उनके पेट में अत्याधिक दर्द होने लगा और सांस लेने में भी कठिनाई होने लगी।संजू को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर को शक था कि उनके पेट में ट्यूमर होगा लेकिन ऑपरेशन करने के बाद उनके पेट से दो जुडवां बच्चों के भ्रूण निकले।डॉक्टर का कहना है कि यह भ्रूण संजय के जन्म से ही उनके पेट में था लेकिन अचानक इसका आकार बढऩे लगा।
Image Source-cortaporlosano.com
.jpg)
राजस्थान के कोटा जिले में एक 22 वर्षीय महिला 'लक्ष्या बैंस' जब भी रोती है, तो उसकी आंखों से पानी की जगह खून निकलता है।खून के आंसू बहना ब्लड क्लोटिंग समस्या है और शरीर के एक भाग में समस्या होने की वजह से ऐसा होता है। लक्ष्या अकेली नहीं है, बल्कि यह इस तरह का तीसरा मामला है। लखनऊ और कोलकाता में भी इस बीमारी से ग्रस्त दो मरीज पाए गए हैं और लक्ष्या ऐसी तीसरी मरीज है।
Image Source-Getty

राजस्थान में बहुत से लोग इस अजीब बीमारी से ग्रसित हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोगों के फफोले से निकाल आते हैं, यह बीमारी गंदे पानी के सेवन से होती है। इसका इलाज करने का एक मात्र तरीका इन फफोड़ों की मवाद और गंदे पानी को बाहर निकालना है।
Image Source-mahanagartimes.net
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।