इन भारतीय हर्ब्स की मदद से आसानी से कम करें वजन
भारतीय बाजार सैंकड़ों हर्ब और मसालों से भरे पड़ हैं। शोध बताते हैं कि कुछ हर्ब और मसाले हमारे मेटाबॉलिज्म और सटाइटी को बेहतर बनाते हैं। और हमारे वजन को भी कंट्रोल करते हैं।

भारतीय बाजार सैंकड़ों हर्ब और मसालों से भरे पड़ हैं। ये हर्ब और मसाले ही थए जो अंग्रेजों को भी यहां खींच लाये थे। काली मिर्च और हल्दी तक सभी कुछ ऐसे मसाले हैं जो दुनिया भर को यहीं से मिले। इन हर्ब और मसालों से सेहत को तो फायदा पहुंचता ही है, साथ ही ये व्यंजनों को भी कमाल का स्वाद देते हैं। कुछ शोध बताते हैं कि हर्ब और मसाले हमारे मेटाबॉलिज्म और सटाइटी को बेहतर बनाते हैं। और हमारे वजन को भी कंट्रोल करते हैं। तो चलिये जानें ऐसे ही कुछ हर्ब जिनकी मदद से मोटापे को कम किय जा सकता है।
Images courtesy: © Getty Images

अपने कमाल के गुणों के चलते वजन कम करने वाले हर्ब में दालचीनी का नाम सबसे पहले आता है। इसके सेवन से ब्लड सूगर लेवल स्थित बनता है। साथ खाने के बाद भी भूख लगने की समस्या कम होती है और फैट तेजी से मेटाबॉलाइज होता है।
Images courtesy: © Getty Images

हल्दी पूरी दुनिया में मशहूर हर्ब है। इसमें वजन कम करने वाले कई गुण पाए जाते हैं। यह फैट टिशू के निर्माण को कम करता है। साथ ही इसके नियमित सेवन से शरीर में फैट कम बनता है, जिससे तेजी से वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है।
Images courtesy: © Getty Images

शोध बताते हैं कि एकाइ बेरी का जूस या इसका सूखा पाउडर वजन कम करने में काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर में अतिरिक्त फैट बनने से रोकता है और इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

नेटल की पत्तियां बेहद पौष्टिक होती हैं और इसमें विटामिन सी और विटामिन ए जैसे एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। इन पत्तियों के सेवन से रक्त साफ होता है और अतिरिक्त फैट भी बर्न होता है।
Images courtesy: © Getty Images

गुआराना भी एक कमाल का हब है और इसमें डाइयूरेटिक गुण पाया जाता है, जो वजन कम करने में सहायक होता है। साथ ही यह नर्वस सिस्टम को भी बेहतर बनाता है। इससे तनावमुक्त रहने में मदद मिलती है और अतिरिक्त खाने पर भी आपका नियंत्रण बना रहता है।
Images courtesy: © Getty Images

लाल या काली मिर्च में कैप्साइसिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो फैट बर्न करने के साथ-साथ भूख के एहसास को भी कम करता है। लाल मिर्च मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है, जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। वहीं काली मिर्च में पाइपरीन नामक यौगिक पाया जाता है जो यौगिक मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
Images courtesy: © Getty Images

कुकरौंधा एक फूल होता है जो पेट को साफ करने के साथ-साथ पाचन तंत्र मजबूत बनाता है। कुकरौंधा में बड़ी मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जोकि आपको लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखते हैं। वजन कम करने में यह भी ये काफी उपयोगी साबित होता है।
Images courtesy: © Getty Images

इसबगोल लेना वजन कम करने का एक सुरक्षित व असरदार विकल्प होता है। इसकी मदद से आप ज्यादा समय तक ऊर्जावान रहते हैं, पेट साफ रहता है और पाचनतंत्र मजबूत बनता है। साथ ही यह साधारण काबरेहाइड्रेट को अवशोषित करने की दर को भी कम करता है।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।