एक महीने तक अंगूर खाने से स्वस्थ रहेगी किडनी, होंगे ये बड़े स्वास्थ्य लाभ
हरे, लाल, काले और गुच्छों में आने वाले अंगूर जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही हमारे शरीर के लिए पौष्टिक भी। पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी 6, और मैग्नीशियम से भरे हुए इस छोटे से आकार के फल में ढेर

अंगूर में एंथोसायनिन और रेस्वेराट्रोल जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। दोनों ही उन मुक्त कणों से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो किडनी में संक्रमण और बीमारी का कारण बन सकते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट यूरिक एसिड जैसे अपशिष्ट तत्वों को बाहर निकालने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

अंगूर एंटीऑक्सिडेंट से भरा हुआ होता है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने से जुड़ा हुआ है। इन एंटीऑक्सिडेंट के साथ अंगूर में पॉलीफेनोल्स भी होता हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि अंगूर में मौजूद पॉलीफेनोल एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल), निम्न रक्तचाप (लो बीपी), सीने में होनी वाली जलन को कम कर सकता है। अंगूर उन फलों और सब्जियों से शामिल समृद्ध आहार है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है।

अंगूर में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को अच्छी तरह से काम करने में मदद करता है। अंगूर में पाया जाने वाला फाइबर इसिलए दूसरों से बेहतर है क्योंकि इसमें इनसोल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो आपके आंतों के माध्यम से आपके स्वस्थ रखता है। अंगूर के भीतर मौजूद रस भी एक महत्वपूर्ण घटक है जो स्वस्थ पाचन में सहायक होता है।

अंगूर में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जिसमें सेलूलोज विशेष रूप से पाया जाता है और यह एक प्राकृतिक ऊर्जा बूस्टर है। मुट्ठी भर अंगूर खाने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलेगी। इसके अलावा इसका एक और बड़ा फायदा यह भी है कि अंगूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो धीमे तरीके से मेटाबोलाइज होते हैं, जिससे आपको लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है।

अंगूर में मौजूद इन शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट को कैंसर-रोधी गुणों का पावरहाउस भी कहा जाता है। यह एंटीऑक्सिडेंट स्तन कैंसर सहित कई कैंसर से शरीर की रक्षा करते हैं। रेसवेराट्रॉल जैसी पॉलीफेनोल में एंटीऑक्सिडेंट क्षमताओं के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। शोध में पता चला है कि केवल रेस्वेराट्रोल सप्लीमेंट से भी कैंसर के जोखिम को कम करने सहित कई सकारात्मक स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

अध्ययनों में फलों और सब्जियों के कम सेवन और अस्थमा के बीच अंतर को दिखाया गया है। न्यूट्रिएंट्स नामक पत्रिका में प्रकाशित निष्कर्षों से सामने आया है कि फल और सब्जियां अस्थमा की रोकथाम और उपचार दोनों में एक अहम भूमिका निभाते हैं। अंगूर अस्थमा के उपचार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है । ऐसा देखा गया है कि जो बच्चे अंगूर जैसे फल खाते हुए बड़े होते हैं उनमें अस्थमा के लक्षण कम दिखाई देते हैं।
Buy Online: Organic India Breathe-free Capsule for Asthma & Respiratory Relief, 250 Capsules, Offer Price-Rs. 549/-
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।