बिंदास चेरी रेड मेकअप
चेरी के सेवन न केवल सेहत ठीक रहती है बल्कि इसका मेकअप करने से सुन्दरता में भी चार चांद लग जाते है। इस स्लाइड शो में जानिए चेरी से जुड़ी जानकारियां फिर वह चाहे सेहत से सम्बन्धित हो या मेकअप से।

फल खाने में जितने स्वादिष्ट और सेहतमंद होते है, उतनी ही अहम भूमिका ये फैशन और ब्यूटी में भी निभाते हैं। चेरी भी उसमें से एक है इसके सेवन न केवल सेहत ठीक रहती है बल्कि इसका मेकअप करने से सुन्दरता में भी चार चांद लग जाते है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और पार्टी का मूड हो तो चेरी रेड आजमाएं। इसके लिए मेकअप में इन खास बातों का ध्यान रखें।
Source : सखी

चेरी रेड बहुत बोल्ड और स्ट्रॉन्ग शेड होता है इसलिए दिन में इसके हलके शेड का चयन करें। साथ ही पूरे लुक को बैलेंस करने की कोशिश करें। अपनी स्किन से एक शेड गहरा बेस लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड करें। लाइट पीच शेड वाले ब्लशर से गालों को हलका टच दें।

मैट रेड या चेरी किस लिपस्टिक से होंठों को शेड दें। फिर टिंटेड लिप बाम या सॉफ्ट रेड ग्लॉस लगाएं। इसके साथ वेट लुक हेयरस्टाइल बहुत अच्छी लगेगी। बरौनियों पर डबल इंटेंसिटी मस्कारा का 2-3 कोट लगाएं। डार्क चेरी रेड नेलपॉलिश लगाकर लुक को कंप्लीट करें।

घरेलू उपायों में भी चेरी का इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए 5-6 चेरी को एक पीच के साथ ब्लेंड करके टाइनिंग फेसपैक बनाएं। इसे चेहरे व गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं। इससे त्वचा में कसाव आएगा।

एनर्जी से भरी चेरी का रेड कलर पैशन का प्रतीक है। किसी फंक्शन में आकर्षण का केंद्र बनना चाहें तो इस रंग के परिधान पहनें। जहां पहले चेरी रेड एथनिक परिधानों में ही ज्यादा इस्तेमाल होता था, वहीं अब डिजाइनर वेस्टर्न कंटेंपरेरी परिधानों में भी इस रंग का खुलकर इस्तेमाल कर रहे हैं। वीकेंड पर रेड कलर के टॉप संग प्लैजो या रेड शॉर्ट ड्रेस पहन कर जाएं। पार्टी लुक में ग्लैम टच ऐड करना हो, तो रेड हील्स चुनें। अपने वॉर्डरोब में रेड बैग, रेड बेल्ट और रेड ज्यूलरी पीसेज भी शामिल करें।

चेरी गुणों का भण्डार है इसमें न्यूट्रिशनल वैल्यू (प्रति 100 ग्राम), 264 कैलरी, 2.1 ग्राम फाइबर, 0.2 ग्राम फैट, 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.1 ग्राम प्रोटीन और 13 मिग्रा कैल्शियम होता है।

चेरी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें मौजूद एंथोसाइनिन एंटीऑक्सीडेंट जलन को कम करता है। यह एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है। इसमें मौजूद जरूरी मिनरल्स त्वचा में चमक लाते हैं। यह आर्थराइटिस की समस्या में काफी फायदेमंद साबित होता है। पेट की जलन और अपच दूर करने में मदद करता है। यह विटमिन सी का भंडार है। इसके सेवन से त्वचा में कसाव और चमक आती है।

खट्टी चेरी का इस्तेमाल आमतौर पर पाय और जैम बनाने के लिए के लिए किया जाता है, इसमें मीठी चेरी की अपेक्षा अधिक विटमिन सी होता है। लेकिन पकाने पर इसमें से विटमिन सी नष्ट हो जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।