इस तरह टूथपेस्ट से पायें बेदाग और निखरी त्वचा
अब तक टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतों को चमकाने के लिए ही किया जाता था। लेकिन टूथपेस्ट का इस तरह से इस्तेमाल करके त्वचा भी निखार सकते हैं।

अब तक आपने टूथपेस्ट से दांतों की सफाई ही की होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं दांतों को चमकाकर मुंह की समस्याओं को दूर करने वाले टूथपेस्ट से आप अपनी त्वचा को न केवल निखार सकते हैं बल्कि इससे त्वाचा की समस्याओं से मुक्ति भी पा सकते हैं। टूथपेस्ट का प्रयोग केवल महिलायें ही नही वरन पुरुष भी कर सकते हैं। टूथपेस्ट में उपस्थित गुण दाग-धब्बों को दूर कर त्वचा को निखारने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा की पिगमेंटेशन का भी काम करता है जिससे आप अच्छे दिखते हैं तथा अच्छा महसूस करते हैं। इस स्लाइडशो में विस्तार से जानते हैं कि कैसे टूथपेस्ट से त्वचा को निखारें।

त्वचा को निखारने के लिए अब तक आपने कई जतन कर लिये हैं और मनचाही रंगत नहीं मिल रही है तो इस नुस्खे को आजमायें। इसके लिए आपको बस एक छोटे चम्मच में टूथपेस्ट लेना और इसमें नींबू का रस थोड़ा सा मिलायें। इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगायें और चेहरे को धुल लें, फिर देखिये आपकी त्वचा कैसे निखरी नजर आती है। इससे त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

एक्ने यानी मुहांसे त्वचा की ऐसी समस्या है जो आपको परेशान कर सकती है। यह ऐसी समस्या है जो लगभग सभी को होती है। अब अगली बार आपको जब भी मुहांसों की समस्या हो उनके ऊपर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगा दें। अगली सुबह मुहांसे सूखे हुए नजर आयेंगे।

झुर्रियों को भी टूथपेस्ट से कम किया जा सकता है। इसके लिए थोड़ी सी टूथपेस्ट झुर्रियों वाले स्थान पर लगायें तथा रात भर इसे ऐसे ही रहने दें, अगले दिन इसे धुल दें। टूथपेस्ट की सहायता से काले धब्बों को हल्का बनाया जा सकता है। इसके लिए टूथपेस्ट में टमाटर का रस मिलाकर मास्क बनायें और इसे चेहरे पर लगायें।

ब्लैकहैड्स भी त्वचा की एक अन्य समस्या हैं जिसका सामना हमें अक्सर करना पड़ता है। इसे दूर करने के लिए टूथपेस्ट को अखरोट स्क्रब के साथ मिलाकर लगायें। चेहरे पर अगर गहरी रेखायें अगर हैं तो आपको सिर्फ इतना करना होगा कि आप टूथपेस्ट और पानी के मिश्रण को इन गहरी रेखाओं पर लगायें। कुछ दिनों में रेखायें समाप्त हो जायेंगी।

अनचाहे बालों के लिए आप कितनी बार पार्लर के चक्कर लगाती होंगी। लेकिन अब पार्लर के चक्कर लगाने के बजाये टूथपेस्ट का प्रयोग करें। टूथपेस्ट का मिश्रण बनाने के लिए इसमें नीबू तथा नमक या शक्कर मिलायें। इस पेस्ट को अच्छे से चेहरे पर मालिश करें। कुछ दिन ऐसा करने से अनचाहे बालों से मुक्ति मिल जायेगी।

आयली स्किन वालों को हर रोज एक नई समस्या से रूबरू होना पड़ता है। टूथपेस्ट की मदद से तैलीय त्वचा का भी उपचार किया जा सकता है। इसके लिए टूथपेस्ट में पानी और नमक का घोल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। हर सुबह इस पेस्ट का प्रयोग करने से इस समस्या से मुक्ति मिल जायेगी।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।