अलसी के बीजों से आश्चर्यजनक तरीकों से घटायें वजन
वजन घटाने के लिए आपने कई तरीके आजमायें होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लैक्स सीड यानी अलसी के बीजों को आश्चर्यजनक तरीके से प्रयोग करके आप वजन कम कर सकते हैं।

अलसी के बीज अर्थात फ्लैक्स सीड ओमेगा3 फैटी एसिड के गोदाम जैसे होते हैं, इसलिए वे हृदय स्वास्थ्य के लिये बेहद फायदेमंद होते हैं। साथ ही ये फाइबर के भी बेहद अच्छे स्रोत होते हैं। जब फ्लैक्स सीड को लो-कैलोरी आहार में शामिल किया जाता है तो ये वजन कम करने में भी मदद करते हैं। इसलिए अपने दैनिक आहार में अलसी को एक से दो चम्मच शामिल करने की सलाह भी दी जाती है। इसे आटे या फिर तेल के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Images source : © Getty Images

पूर्ण पोषण पाने के लिए तथा आहार को थोड़ा सा क्रंची बनाने के लिये आप अनाज या दूध पर फ्लैक्स सीड को छिड़क सकते हैं। इससे पोषण तो बढ़ाता ही है साथ ही स्वाद में इजाफा होता है।
Images source : © Getty Images

फ्लैक्स सीड को आटे या फिर तेल के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। ग्राउंड फ्लैक्स आपके पेट को अधिक समय तक भरा रखता है। इस प्रकार आप अधिक खाने से बचते हां और तेजी से वजन संतुलित कर पाते हैं।
Images source : © Getty Images

स्मूदी बनाते समय दो बड़े चम्मच फ्लैक्स सीड भी इनमें मिला दें। ये अपेक्षाकृत बेस्वाद होते हैं लेकिन आपकी स्मूदी में ये ढेर सारा पोषण जोड़ देते हैं।
Images source : © Getty Images

चिकन ब्रैस्ट या मांस के किसी भी अन्य डिश को पकाने या तलने से पहले फ्लैक्स सीड पाउडर में इसे लपेट लें। फ्लैक्स सीड को किसी भी खाद्य के साथ मिलाया जा सकता है।
Images source : © Getty Images

आप अपने पेय में अलसी के तेल को मिलाकर इसके सेवन कर सकते हैं या फिर इसके तेल में अपना भोजन तैयार कर सकते हैं। ये बेहद लाइट होता है और एपेटाइट को भी बेहतर बनाता है।
Images source : © Getty Images

अपने केक, ब्रेड या फिर मफिन बटर में फ्लैक्स सीड को मिला सकते हैं (बस हर खेप में 1/4 फ्लैक्स सीड पाउ डर मिलाएं)। यह आपके भोजन को और भी क्रंची और टेस्टी बना देता है।
Images source : © Getty Images

अपने फ्रैंच टोस्ट को तैयार करते समय इस पर थोड़ा से फ्लैक्स सीड छिड़क लें, इससे न सिर्फ फ्रैंच टोस्ट और ज्यादा पौष्टिक बनता है, बल्कि स्वाद में भी बेहतर हो जाता है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।