जब फ्रेंड को बनाना हो गर्लफ्रेंड

दोस्‍ती प्‍यार की पहली सीढ़ी होती है। यदि आपको भी अपनी फ्रेंड से प्‍यार हो गया है। लेकिन उसने अपनी जुबां से कभी अपने दिल की बात नहीं की। और आप इस कशमकश में है कि आखिर उसके दिल में आपके लिए क्‍या है। वो आपको उस नजरिये से देखती है या नहीं! तो मेरे दोस्त इस कशमकश से बाहर आएं और उसे जाहिर करने में देर मत कीजिए। क्योंकि ऐसा साथी मिलना मुश्किल होता है जो आपका दोस्‍त भी हो। ऐसे में आपको बस संभलकर कदम उठाने चाहिए। Image courtesy: © Getty Images
सोचें और प्लान करें

सोचें कि किस प्रकार आप अपने अच्छे दोस्त के और पास जा सकते हैं, और उसे कैसे यह संकेत दे सकते हैं कि आपके मन में उनके लिए दोस्ती से कुछ ज्यादा है। Image courtesy: © Getty Images इसे भी पढ़ें- 10 तरीके जो बताएंगे की वो करती है आपसे प्यार
खबराएं नहीं, वो आपको समझती है

खबराएं नही कि दोस्ती खराब हो जाएगी। समझें की कोशिश करें कि आप पहले से ही अच्छे दोस्त हैं और जानते हैं कि समस्याओं को दूर कैसे किया जा सकता है और अपनी बात को सही तरीके से कैसे कहा व समझाया जा सकता है। यदि आप वास्तव में एक दूसरे के निकट हैं तो विश्वास रखिये कुछ बेहतर होगा। Image courtesy: © Getty Images
खुद पर और उस पर भरोसा करें

भरोसा रिश्‍ते की बुनियाद होता है। अपने आप पर और अपनी दोस्त पर भरोसा करें और खुद को और ज्यादा भरोसे के काबिल बनायें। अपने साथी को यकीन और अससास दिलायें कि आप उसका हर अच्‍छे बुरे वक्‍त में साथ देंगे। मन में कोई शंका न रखें।Image courtesy: © Getty Images
रोमांटिक मूड बनाएं

रोमांटिक महौल बनाएं और दोस्त बनकर साथ में कुछ करें, जैसे बीच पर साथ जाना, साथ डांस करना या साथ में एक खूबसूरत सा केंडल लाईट डिनर करना। इसके बाद आप देखेंगे कि जब वातावरण सही होगा तब नई भावनाएं उभरकर आएंगी।Image courtesy: © Getty Images इसे भी पढ़ें- दस इशारे जो बताएंगे कि वे करते हैं आपसे प्यार
इंप्रेस करना है जरूरी

लड़कियों को अपनी ओर आ‌कर्षित करने और उन्हें खुश करने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप उन्हें इंप्रेस करें। यदि लड़की आपकी इंप्रेस है तो आपको मुस्कुराकर प्यार से बात करनी चाहिए।Image courtesy: © Getty Images
दोस्त को खास महसूस करायें

हर लड़की की दिली ख्वाहिश होती हैं कि उसका बॉयफ्रेंड उसे किसी राजकुमारी की तरह ट्रीट करे। तो आप अपनी फ्रेंड को स्‍पेशल महसूस करा कर जल्‍द ही अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। Image courtesy: © Getty Images
उसके परिवार का सम्मान करें

लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद होते हैं जो उनके माता-पिता की इज्जत करें और उन्हें अपने मां-बाप की ही तरह मानें। इसलिए अगर आप अपनी फ्रेंड को गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं और तो उनसे कही मिले और उनके साथ उनके पेरेंट्स भी हो तो उनका आदर सत्‍कार करें। Image courtesy: © Getty Images
बॉडी लेंग्वेज से बताएं दिल की बात

अपने दिल की बात सीधे कहने के बजाए पहले अपनी बॉडी लेंग्‍वेज से इसे जाहिर करें। अपनी बॉडी लेंग्‍वेज को बाहर भी उनसे मैच करें। जब उसे आपकी और खुद की आदतें मिलती-जुलती लगेंगी तो वो आपके और करीब आएगी। Image courtesy: © Getty Images
सब्र से काम लें

प्यार मौहब्बत की बातें आराम से ही होती हैं इसलिए बहुत अधिक उतावले ना हो और अपनी दोस्त को आपके लिए उस तरह से सोचने का मौका और समय दें। उसे बोलने का मौका दें। Image courtesy: © Getty Images