एक्सरसाइज से होने वाली 8 सामान्य त्वचा समस्यायें व उनका उपचार
एक्सरसाइज से जुड़ी त्वचा की कुछ खास समस्याएं भी होती हैं। कुछ बातों का ध्यान रखने से इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

एक्सरसाइज करने से शरीर को बहुत सारे फायदे होते है, ये तो हम सब जानते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक्सरसाइज करने से आपकी त्वचा को कुछ नुकसान भी पहुंच सकता है? जी हां, एक्सरसाइज से जुड़ी त्वचा की कुछ खास समस्याएं भी होती हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही समस्याओं के बारे में, और ये भी कि उनका उपचार किस तरह किया जाना चाहिए।
Image Source - Getty Images

त्वचा में ढीलापन उम्र बढ़ने के साथ तो आता ही है लेकिन ये रनिंग करने का एक साइड इफेक्ट भी हो सकता है। रनिंग से त्वचा के खिंचाव में बदलाव आता है। कार्डियो और रनिंग से त्वचा पर ऑक्सीजन या फ्री रेडिकल डैमेज हो सकता है।
Image Source - Getty Images

रनिंग और जंपिंग जैसी हाई इम्पैक्ट एक्सरसाइज करने से समय से पहले स्तन लटकने लग जाते हैं। इससे बचने के लिए ठीक साइज की ब्रा पहनना बहुत जरूरी है ताकि एक्सरसाइज करते हुए स्तन बहुत अधिक उछले नहीं।
Image Source - Getty Images

एक्सरसाइज से गर्माहट और नमी पैदा होती है जो कि मुंहासे के बैक्टीरिया को जन्म देने के लिए आदर्श होता है। चेहरे को तो लोग साफ कर लेते हैं लेकिन शरीर पर वो स्थिति काफी देर तक बनी रहती है और बैक्ने हो जाते हैं। बैक्ने यानी पीठ पर मुंहासे।
Image Source - Getty Images

एक्सरसाइज करने के दौरान खून आपके चेहरे की तरफ दौड़ने लगता है जिससे चेहरे पर सूजन आ सकती है। अगर पहले से चेहरे पर सूजन है तो ये समस्या और खराब हो सकती है। इससे बचने के लिए रोज सुबह बर्फ के पानी से चेहरा धोएं, इससे खून का दौरा ठीक हो जाता है और सूजन खत्म हो जाती है।
Image Source - Getty Images

एक्सरसाइज के दौरान जो पसीना बहता है वो आपकी त्वचा पर जम जाता है। इस वजह से त्वचा पर बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं और उनसे स्किन इंफेक्शन होने की संभावना रहती है। कई बार त्वचा पर जख्म पैदा हो जाते हैं। इनके लिए होम रेमेडीज का इस्तेमाल किया जा सकता है। या फिर एंटी बैक्टीरियल क्रीम।
Image Source - Getty Images

जो लोग खुले में एक्सरसाइज करते हैं या फिर रनिंग करते हैं उनकी त्वचा पर सन डैमेज होने का डर होता है। इससे बचने के लिए सनस्क्रीन लगानी चाहिए। जब भी बाहर एक्सरसाइज के लिए जाएं उससे 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगा लें।
Image Source - Getty Images

एक्सरसाइज करने वाले लोगों की त्वचा पर अक्सर रैशेज दिखते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक्सरसाइज करते हुए पसीना बहता है और फिर उसमें खुजली महसूस होने लगती है। बार बार एक जगह पर खुजली करने से रैशेज जैसे हो जाते हैं। इससे बचने के लिए एक्सरसाइज के दौरान तौलिया पास रखें और उसका इस्तेमाल करते रहें।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।