जानें कैसे थर्मामीटर से कर सकते हैं थाइराइड की जांच
आजकल थायराइड की समस्या बहुत आम है और आपको भी ऐसा कोई संदेह लग रहा हो तो घर बैठे थर्मोमीटर से ही आप इसको जांच सकती है। इस बारे मे विस्तार से जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़े।

क्या आपको सुबह उठने मे परेशानी होती है, कब्ज, थकान, एकाग्रता की कमी, पीरियड्स मे दर्द, रूखी त्वचा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे लक्षण अंडरऐक्टिव थायराइड (हाइपोथायरायडिज्म )के है। अगर आपके साथ भी ऐसी परेशानी हो तो आप घर बैठे थर्मोमीटर से ही इस बात का पता लगा सकती है कि आपको थायराइड है या नहीं। थर्मोमीटर से थायराइड जांचने के स्टेप्स पढ़े।
Image Source- Getty

हाइपोथायरायडिज्म शुरू में थायरॉयड की समस्या के रूप में पैदा नहीं होती है। इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी से इसकी शुरुआत होती है लेकिन ज्यादातर डॉक्टर एंटी बॉडी टेस्ट नहीं करते हैं जिससे ऑटो इम्युनिटी दिखाई देती है। इसलिए, थायराइड का इलाज करने के लिए, आपको असंतुलन की जड़ तक जाना जरूरी है, दवा लेते हुए लक्षणों को बढ़ते हुए देखना तो एक गलत दिशा में जाने जैसा है ।
Image Source- Getty

बेसल तापमान का मतलब होता है रातभर की नींद से सुबह उठते ही जो शरीर का पहला तापमान होता है। जैसे ही आप बिस्तर से उठ जाते है आपकी मांसपेशिया शरीर के तापमान को बढ़ा देती है। इसलिए थायराइड की सही जांच के लिए इसे सुबह उठते ही किया जाना आवश्यक होता है।
Image Source-newkidscenter.com

अगर आप मरकरी थर्मोमीटर का प्रयोग कर रहे है तो सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले 10 मिनट के लिए इसे अपनी आर्मपिट मे लगाए। थर्मोमीटर को आर्मपिट मे लगाकर वापस से रिलैक्स होकर लेट जाये। 10 मिनट बाद इसका तापमान को कहीं लिख ले।
Image Source- Getty

अगर आप डिजिटल थर्मोमीटर का प्रयोग कर रहे है तो इसे अपनी जीभ के नीचे लगा कर इसकी बीप का इंतजार करें। इसका तापमान भी लिख कर रख ले। ये प्रक्रिया 4-5 तीन तक करनी होती है। ध्यान रहे कि इस प्रक्रिया को सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले ही करना होता है।
Image Source- Getty

मानव शरीर का तापमान सामान्य यानी 98.4 डिग्री फॉरनहाइट (37 डिग्री सेल्सियस) होता है। ये शरीर की क्रियाओं को करने और स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए आवश्यक होता है। लेकिन अगर आपको थाइराइड की समस्या है तो शरीर के आधारभूत तापमान में कमी आ जाती है। जिसके कारण इसकी प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है।
Image Source- Getty

अगर आपके परिणाम चार दिनो मे दो बार भी 97.6 डिग्री या उससे कम आया है तो आपको हाइपोथायरायडिज्म की शिकायत हो सकती है। अगर लगातार तीन दिन लगातार 97 डिग्री से कम आया है तो बाकी दो दिन करने की आवश्यकता नहीं है। आप तुंरत ही डाक्टर्स से मिले।
Image Source- Getty

अगर आपके पीरियड्स चल रहे हो तो ये प्रक्रिया माहवारी के तीसरे दिन से शुरू करनी चाहिए। पुरूषों और माहवारी के बाद की महिलाओं के लिये नियम नहीं है। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि इस दौरान आपको कोई ऐसी समस्या ना हो जिससे आपके शरीर का तापमान प्रभावित हो जाए।
Image Source- Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।