ये 8 लक्षण बतायें कि आप हैं एक अच्छे इंसान
अच्छे कर्म, अच्छा व्यवहार, सकारात्मक सोच आदि कुछ बातें हैं जो एक अच्छे इनसान में होती हैं, अगर आप भी अच्छे इनसान हैं तो आपके अंदर इस तरह के लक्षण जरूर होंगे।

सकारात्मक सोच, अच्छा व्यवहार, बेइमानी न करना, झूठ न बोलना आदि लक्षण होते हैं एक अच्दे इनसान में। हालांकि जीवन की शुरुआत सभी एक अच्छे इंसान की तरह ही करते हैं, लेकिन फिर धीरे-धीरे उम्र बढ़ने व समय बीतने के साथ ही कुछ लोग दुनियादारी सीखते-सीखते घृणा, द्वेश, अविश्वास और निंदा आदि भी सीख जाते हैं। लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं कि सभी ऐसा बन जाते हैं। कुछ पुरुष जीवनभर सौम्य, शालीन और बेहतर इनसान बनकर जीते हैं। शायद इन पुरुषों की वजह से ही 'मिस्टर नाइस' शब्द की रचना की गई। आगे की स्लाइड में जानिये एक अच्छे इनसान में क्या-क्या गुण होते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

मिस्टर नाइस किसी भी बात पर कसम के शब्दों का उपयोग नहीं करता है, बावजूद इसके वे बेहद शांत और शालीनता से अपनी बात को रखता है। और बिना कसम खाए ही उसकी बात से पूर्ण विश्वास झलकता है।
Images courtesy: © Getty Images

मिस्टर नाइस को झूट बोलना नहीं आता है, और अगर वो बोलना भी चाहे तो प्रभावी ढ़ंग से नहीं बोल पाता है। और हां, मिस्टर नाइस को झूट बोलने के बाद बेहद पछतावा भी होता है।
Images courtesy: © Getty Images

मिस्टर नाइस को अगर सुपर मार्केट में शौपिंग के दौरान कैशियर गलती से ज्यादा पैसे लोटा देता है तो वह खुश होकर घर चले जाने के बजाए वापस जाकर कैशियर को ज्यादा मिले पैसे लौटा देता है और खुश महसूस करता है।
Images courtesy: © Getty Images

मिस्टर नाइस सुनी बातों पर यकीन नहीं करता और किसी की पीठ पीछे उसकी निंदा करने में बुरा महसूस करता है। तब भी जबकि निंदा का विषय सच हो और वह इंसान लगत हो जिसके बारे में बात हो रही है।
Images courtesy: © Getty Images

मिस्टर नाइस अपने पार्टनर को अपने फोन का पासवर्ड देने से घबराता नहीं है, क्योंकि मिस्टर नाइस के पास ऐसा कुछ होता ही नहीं जिसकी वजह से वह अपने पार्टनर को फोन न दे पाए या उससे कुछ छिपाए।
Images courtesy: © Getty Images

मिस्टर नाइस को फ्लर्ट करना नहीं आता है, साथ ही वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में किसी लड़की के पास खड़् होने मे सहज महसूस नहीं करता है, खासतौर पर तब जबकि उस लड़की को कोई दिक्कत महसूस हो रही हो।
Images courtesy: © Getty Images

मिस्टर नाइस के साथ महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं, क्योंकि उनको पता होता है कि आप एक ईमानदारी और सभ्य इंसान हैं। और इस कारण आप भी गर्वान्वित महसूस करते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

मिस्टर नाइस समय का सम्मान करते हैं और समय और वादे की अहमियत को समझते हैं। यदि मिस्टर नाइस किसी को छः बजे मिलने का समय देता है तो इसका मतलब होता है कि वह छः बजने के कुछ मिनट पहले ही तय जगह पर पहुंच जाएगा।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।