बच्चे को कैसे सिखायें दूसरों की मदद करने की क्या है अहमियत
कहते हैं बच्चे देश और दुनिया का भविष्य होते हैं और आने वाली नई पीढ़ी ही भविष्य का निर्धारण करती है। लेकिन आगे निकलने और पैसा कमाने की अंधी दौड़ के इस दौर में बच्चों को अच्छी बातें कैसे सिखाई जाएं? चलिए जानें -

कहते हैं बच्चे देश और दुनिया का भविष्य होते हैं और आने वाली नई पीढ़ी ही भविष्य का निर्धारण करती है। ऐसे में ये बेहद ज़रूरी है कि बच्चों को सही संस्कार और शिक्षा दी जाए और उन्हें एक आदर्ष व्यक्तित्व पाने में मदद की जाए। लेकिन आगे निकलने और पैसा कमाने की अंधी दौड़ के इस दौर में बच्चों को अच्छी बातें कैसे सिखाई जाएं? बच्चे बताने से ज्यादा आसपास के महौल से देख कर सीखते हैं। साथ ही उन्हें बचपन से ही सही तरीके से समझाने की जरूरत होती है। बच्चों को बचपन से ही त्याग, ममता, प्यार, अनुसाषन और प्रगती की शिक्षा देनी होती है। साथ ही उन्हें ये भी सिखाना पड़ता है कि एक दूसरे की मदद कर ही प्रगती की जा सकती है और त्याग व ममता जैसे गुण एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं और न सिर्फ अनके बल्कि देश के अज्वल भविष्य को भी सुनिश्चित करते हैं। तो चलिए जानें कि अपने बच्चे में ये गुण कैसे डाले जाएं और इनके क्या फायदे होते हैं।
Images source : © Getty Images

बच्चे चीजों को चीज़ें बांटना तभी सीखते हैं, जब वे अपने से बड़ों को ऐसा करता देखते हैं। अगर वो आपको लालच करता हुए देखेंगे तो कभी भी चीज़ें बांटना नहीं सीख पाएंगे। आज के दौर के छोटे बच्चों में देखा जाता है कि वे अपनी चीजें या खिलौने आदि को शेयर करना बिल्कुल पसंद नहीं करते। ऐसा उनके ज्यादातर अकेले रहने और सामाजिक न होने के कारण अधिक होता है, और ये अनके भविष्य के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। तो अपने बच्चों के सामने व उनके साथ चीज़ें बांटें।
Images source : © Getty Images

इस मामले में माता और पिता दोनों की अहम भूमिका होती है, खासतौर पर पिता की। पिता होने के नाते आपको अपने बेटे को कई ज़रूरी बातें सिखलानी होती हैं। और एक बढ़ता हुआ बेटा अपने पिता से बहुत कुछ सीखता भी है। तो उसे अच्छी चीजें सीखाने के लिए खुद भी उसके सामने अच्छी चीजों के उदाहरण पेश करें। उसे सिखाएं कि परिवार में कब और किसे आपकी जरुरत है, और इसे कैसे समझें और अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।
Images source : © Getty Images

अक्सर हम जब पब्लिक ट्रांसपोर्ट या किसी अन्य स्थान पर किसी को किसी दूसरे ज़रूरतमद की मदद करते देखते हैं और बहुत खुशी होती है और खुद को भी ऐसा करने की प्रेरणा मिलती है। तो जब आप बस या ट्रेन में सफर कर रहे हों तो इस दौरान अगर कोई गर्भवती महिला या बुर्जुग खड़ा है तो उसे अपनी सीट दें और फिर अपने बच्चों को भी बताएं की आपने उसकी मदद क्यों की है और उसको भी बड़ा होकर ऐसा करना चाहिए।
Images source : © Getty Images

बच्चे को विनम्रता से बात करना सिखाएं और जब भी आप किसी से कुछ मांगे तो ख्याल रखें कि प्लीज कह कर ही बात करें। अगर आप बच्चे के सामने सज्जनता से व्यवहार करेंगे तो वो भी इससे सिखेगा। लेकिन ध्यान रहे कि कोई भी चीज़ आप अपने बच्चे को ज़बरदस्सी नहीं सिखा सकते हैं। आपको प्यार के साथ उसे खुद उदाहरण पेश कर व समझा कर उसे सिखाना होगा। आपको उसे अच्छा काम करने पर शाब्बाशी भी देनी चाहिए और उसका अत्साहवर्धन करना चाहिए।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।