लड़कों से बात करने का तरीका

एक बात गांठ बांध लीजिए कि लड़कों की कोई विशेष तरह की पसंद नहीं होती। लड़कों को सभी लड़कियां पसंद आती हैं और वे लड़कियां थोड़ी ज्यादा पसंद आती हैं जो उनको लुभा जाती हैं। लेकिन लड़कियां ऐसा क्या करें जो लड़कों को लुभा जाएं। ऐसे में ये टिप्स पढ़िए और अपने पसंदीदा लड़कों से इस तरह से बात करिए। इससे आप उनके दिल की बात भी जान जाएंगी और आपको पता भी चल जाएगा कि वो लड़का कैसा है... और आपको बात आगे बढ़ानी है कि नहीं।
स्माइल करें

लड़कियों की स्माइल पर अच्छे से अच्छे लड़के फिसल जाते हैं। इस लिए अपने पसंदीदा लड़के को देखकर स्माइल देना शुरू करें। इससे उसे पता चल जाएगा की आप इंटरेस्टेड हो। तो वो अपने तरफ से भी ट्राय करेगा। अगर एक-दो बार के बाद वो भी स्माइल पास करता है तो आप उससे बात करना शुरू कर दें।
उनके जोक्स पर हंसे

हर लड़के को गलतफहमी होती है कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है। तो उनकी इस गलतफहमी को सच साबित करें और उनके हर जोक्स पर हंसें। बात करने के दौरान अपनी आंखों में चमक भरें और बॉडी लैंगवेज में एक्साइटमेंट लाएं। लड़कों को हंसने वाली और चुलबुलाने वाली लड़की काफी पसंदी आती है। इससे लड़के बोर नहीं होते।
थोड़ी शर्म, थोड़ी अदा

जमाना भले ही बहुत आगे बढ़ गया हो लेकिन आज भी लड़कों को शर्माने वाली लड़कियां काफी पसंद आती हैं। इसलिए कहा भी गया है कि, शर्म लड़कियों का गहना होता है। इसलिए अपने पसंदीदा लड़के की किसी-किसी बातों पर थोड़ा शर्मा जाएं। आज भी लड़कों को वही लड़कियां पसंद आती हैं, जो उनके सामने शर्म से अपनी आंखें झुका लें। शर्माती हुई लड़कियां लड़कों को काफी क्‍यूट लगती हैं।
अपशब्दों का प्रयोग ना करें

आप भले ही अपने दोस्तों के सामने कितना भी अपशब्दों या गाली का प्रयोग करती हों... लेकिन लड़के से बात करते हुए अपशब्दों का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें। कुछ लड़कियां और लड़के कूल बनने के लिए हर बात पर कुछ अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। आप ऐसा ना करें। इससे उस लड़के के साथ आसपास के सभी लोग आपको पसंद करेंगे।