गैजेट्स से दूर और प्रकृति के पास

टीवी, कंप्यूटर और वीडियो गेम्स हमारे जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। जिसके कई शरीरिक और मानसिक नुकसान हैं। आउटडोर एक्टिविटी न केवल हमारे शरीर को स्‍वस्‍थ रखती हैं। वह भी दौर था जब आप अपने दोस्‍तों के साथ बाहर घूमने जाया करते थे। खाना खाने के बाद कुछ देर के लिए टहलने जाया करते थे। लेकिन, अब उन सबके लिए आपके पास वक्‍त ही कहां है। अब उसकी जगह गैजेट्स ने ले ली है। Image courtesy: © Getty Images
शोध से पता चला बड़ा जोखिम

बड़े तो बड़े आजकल बच्‍चे भी अपना अधिकतर समय टीवी कंप्‍यूटर के आगे गुजारते हैं। आजकल शहरी वातावरण मेंं रहने वाले बच्‍चे कंप्‍यूटर गेम्‍स ओर कार्टून प्रोग्राम्‍स देखने में अधिक वक्‍त गुजारते हैं। इससे उनकी सेहत को नुकसान होता है। नेचर जेनेटिक्स पत्रिका में छपी किंग्स कॉलेज लंदन की एक रिसर्च के अनुसार ज्यादा समय घर के अंदर बिताने और कंप्यूटर स्क्रीन से चिपके रहने से बच्चों को आंखों की गंभीर बीमारी हो जाती है, जिसमें दृष्टि लगातार कमजोर होती जाती है। इसे रोकने का कोई रास्ता नहीं है और कुछ गंभीर मामलों में यह अंधेपन का कारण बन जाता है। Image courtesy: © Getty Images
रुचि बढ़ाएं

जरूरी नहीं कि आउटडोर एक्टिविटी के लिए आप कहीं दूर जायें। बल्कि आप अपने बच्‍चों के साथ नजदीक के किसी पार्क में इसका मजा ले सकते हैं। इससे न केवल आपकी सेहत अच्‍छी रहेगी, बल्कि आपके बच्‍चे भी सेहतमंद रहेंगे। साथ ही आपका और बच्‍चों दोनों का कुदरत के साथ संबंध भी मजबूत होगा। Image courtesy: © Getty Images
बास्केटबॉल

बास्‍केटबॉल आपको शारीरिक रूप से फिट रखने में मदद करता है। इससे आपका काफी व्‍यायाम भी हो जाता है। इस खेल से पूरे शरीर की मांसपेशियों की कसरत हो जाती है। इससे आपका दिल भी स्‍वस्‍थ रहता है। Image courtesy: © Getty Images
छुपन-छुपाई

छुपन-छुपाई सिर्फ बच्चों का ही खेल नहीं है। आप इसे अपने बच्‍चों या फिर दोस्‍तों के साथ भी खेल सकते हैं। इसका मजा ही अलग है। यह खेल आपको अपने बचपन के सफर पर ले जाएगा। और कभी-कभी बच्‍चा बनना भी अच्‍छा होता है। Image courtesy: © Getty Images
पार्क में दौड़ने का मजा

दौड़ लगाइये। पार्क में दौड़ लगाकर आप काफी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। पेड़ों की छांव में दौड़ लगाना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपको दौड़ने के फायदे मिलने के साथ-साथ पेड़ोें की ताजी हवा भी मिलती है। अगर आप किसी दोस्‍त या परिवार के साथ पार्क जाएं, तो फिर इसकी तो बात ही और है। Image courtesy: © Getty Images
तैराकी

तैराकी को सबसे अच्‍छा व्‍यायाम माना जाता है। इससे आपका वजन कम होता है। पूरे शरीर की एक्‍सरसाइज होती है। और साथ ही आपके शरीर में रक्‍त-संचार भी सुचारू रूप से होता है। तैराकी करने से आप बहुत जल्‍द बहुत ज्‍यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। Image courtesy: © Getty Images
चलो साइकल चलाएं

आखिरी बार आपने साइकिल कब चलायी थी। कुछ याद भी आपको। साइकिल न केवल यातायात का एक साधन भर है, बल्कि यह एक शानदार व्‍यायाम भी है। साइक्लिंग न आपके दिल को सेहतमंद रखती है, बल्कि‍ इससे आप पर्यावरण का भी भला करते हैं। साइकिल चलाने से आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों का व्‍यायाम हो जाता है। Image courtesy: © Getty Images
पिकनिक फन

यदि छुट्टी वाले दिन आप टी.वी या कंप्यूटर से चिपके रहते हैं, तो आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हां हफ्ते भर काम करने के बाद थकान दूर करने के लिए आपको आराम की जरूरत होती है, लेकिन दिन भर टीवी के सामने बैठे रहना तो कोई बात नहीं हुई। चलिये उठिये और दोस्‍तों अथवा परिवार वालों के साथ किसी नेचुरल पार्क में घूमने का विचार बनाइये। आप चाहें तो चिडि़याघर भी जा सकते हैं। यहा आपको कुदरत के पास रहने का भी मौका मिलेगा साथ ही आप कई नयी चीजें भी सीखेंगे। Image courtesy: © Getty Images
बागवानी करें

थोड़ा वक्‍त बागवानी के लिए निकालिये। वैज्ञानिक शोध भी बागवानी को बहुत अच्‍छा व्‍यायाम मानते हैं। इससे आपाको प्रकृति का स्‍पर्श तो मिलता ही है साथ ही यह आपके दिल और दिमाग को सुकून भी पहुंचाती है। अपने लगाये पौधे को बढ़ते देखना काफी रोमांचक अनुभव होता है। Image courtesy: © Getty Images