बोर होने पर खुद को खाने से रोकने के लिए 7 आसान उपाय
कई बार हम सिर्फ इसलिए खाते हैं क्योंकि हमारे पास करने के लिए कुछ और खास नहीं होता। ये खाने की सबसे बुरी आदत मानी जाती है। हम सब अपनी इस आदत के बारे में अलग से सोचते भी नहीं है। बिना भूख लगे खाने की आदत से मोटापे के साथ दूसरी अन्य समस्यायें भी हो सक

क्या आप वाकई भूख लगने पर कुछ खाते हैं या फिर सिर्फ बोरियत को दूर करने के लिए? कई बार हम सिर्फ इसलिए खाते हैं क्योंकि हमारे पास करने के लिए कुछ और खास नहीं होता। ये खाने की सबसे बुरी आदत मानी जाती है। हम सब अपनी इस आदत के बारे में अलग से सोचते भी नहीं है। बिना भूख लगे खाने की आदत से मोटापे के साथ दूसरी अन्य समस्यायें भी हो सकती हैं। आइये जानते हैं वो कौन से 8 तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप बोरियत में खाने से बच सकते हैं।
Image Source - Getty Images

जब आपके बेडरूम और ड्राइंगरूम में वेफर्स के पैकेट, कुकीज़ और चॉकलेट्स रखें हों, तो आप उन्हें खाने का बहाना ढूंढने ही लग जाते हैं। ऐसे में कई बार जब आपको भूख नहीं भी होगी तो भी आप उन्हें खाने के लिए ललचाएंगे। इसलिए अपने बेडरूम, ड्राइंगरूम या फिर स्टडीरूम में इन सबको रखने से बचें। खाने पीने की सारी चीज़ों को किचेन में ही रखें। शायद, किचेन में जाने का आलस आपको इनको खाने से बचा ले।
Image Source - Getty Images

अगर आप ऐसा आहार लेते हैं जिससे आपको पोषण अधिक मिलता है, तो आप खाली वक्त में खाने के लिए अपने आपसे ये बहाना करके भी नहीं कर पाएंगे, कि आपको पोषण नहीं मिला था। इसलिए, होल फूड का चुनाव करें। अधिक से अधिक सब्जियां खाएं। फल का सेवन करें। प्रोसेस्ड फूड न खाएं, उनमें प्राकृतिक विटामिन और पोषक तत्व नहीं होते।
Image Source - Getty Images

जब आपके पास करने के लिए बिल्कुल कुछ न हो, और इस वजह से आपका ध्यान किचन की ओर जा रहा हो तो खाने से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि वॉक पर निकल जाएं। जब आपका सीन बदलेगा तो आपकी क्रेविंग भी कम हो जाएगी। साथ ही, खुली हवा में वॉक करने से आपको ताजगी भी महसूस होगी।
Image Source - Getty Images

बहुत सारे लोग प्यास और भूख में कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर आपने कुछ देर पहले ही कुछ खाया है और आपको संतुष्टि महसूस नहीं हो रही तो एक या दो ग्लास पानी पीयें। इसके बाद कुछ देर इंतजार करें कि क्या आपको वाकई भूख लग रही है?
Image Source - Getty Images

अपनी भूख की पहचान न कर पाना एक बहुत आम दिक्कत है। इसका पता लगाने के लिए आप एक आसान सा तरीका अपना सकते हैं। एक से दस के स्केल पर अपने आप से पूछें कि आपको कितनी भूख लग रही है। अगर जवाब सात या सात से अधिक है तो आपको कुछ खा लेना चाहिए। अन्यथा, अपने आपको खाने से तब तक रोकें जब तक आप 7 के स्तर पर न आ जाएं।
Image Source - Getty Images

कुछ लोग इसलिए खाने के बहाने ढूंढते हैं क्योंकि वो बहुत अधिक समय के अंतराल में अपना खाना खाते हैं। शौक होने की वजह से वो बीच में बोरियत महसूस करने पर सिर्फ खाने के बारे में ही सोचते हैं, भले ही उनका पेट भरा हो। ऐसे में स्मॉल मील सिस्टम उनकी मदद कर सकता है। अगर आप दिन में 3 की बजाय 5 या 6 बार खाना कम-कम मात्रा में खाएं तो आप खाने के लिए ललचाएंगे नहीं।
Image Source - Getty Images

अक्सर लोग टीवी देखने के दौरान आदतन कुछ खाने लग जाते हैं। जैसे कि चिप्स, कुकीज या फ्रेंच फ्राईज वगैरह। उन्हें भूख नहीं लगी होती, बस खाने का मन करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो च्विंगम चबाएं। च्विंगम कैलोरी में कम होती हैं, वो आपकी क्रेविंग को भी कम करती हैं। साथ ही साथ, आपकी मुंह की एक्सरसाइज भी हो जाएगी।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।