पुरुष कैसे करें अपने सेक्स एडिक्शन को दूर

जब किसी इंसान की कामुक इच्छाएं उसके नियंत्रण से बाहर चली जाएं (उसकी मजबूरी बन जाएं) और वह चाहकर भी अपनी इच्छाओं को छुपा ना पाए, तो वह सेक्स एडिक्ट कहलाता है। हालांकि सेक्स एडिक्ट व्यक्ति को शारीरिक तौर पर कोई खास खतरा नहीं होता लेकिन जो व्यक्ति सेक्स एडिक्ट होता है वह मानसिक रूप से कई समस्याओं से घिरा रहता है। सेक्स की लत का शिकार व्यक्ति अपने किसी भी काम पर दिमाग़ केन्द्रित नहीं कर पाता। वह चाहकर भी अपना ध्यान सेक्स और उससे जुड़ी बातों से हटा नहीं पाता। लेकिन इस समस्या से बचा जा सकता है। चलिये जानते हैं कैसे-
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

विशेषज्ञों के अनुसार सेक्स एडिक्ट वो व्यक्ति होता है, जो अपने सेक्सुअल व्यावहार को काबू नहीं कर पाता हो। फिर चाहे वह लोगों के बीच में ही क्यों ना हो। इस के लक्षणों में नियमित मास्टरबेशन से भी संतुष्टि न मिलना, सिर्फ पॉर्न सामिग्री देखना व पढ़ना, कई बार सेक्स करने के बाद भी तृप्ति न होना तथा महिलाओं को लगातार घूरना आदि शामिल होते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

ज़रूरी नहीं कि आपको सेक्स की इच्छा हो तो आप सेक्स एडिक्ट ही कहलाएं। कुछ आदतें सेक्स एडिक्शन की श्रेणी में नहीं आती हैं, जैसे नियमित रूप से मास्टरबेशन करना, कामकाज के बीच में कभी-कभार पॉर्न विडियो देखना, स्टोरी (पॉर्न नहीं) पढ़ते वक्त उसमें मौजूद अश्लील प्रदर्शन वाला फोटो देखना, पार्टनर के साथ दिन में दो बार तक सेक्स करना, भड़काऊ कपड़े पहने महिला को देखना आदि।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

विशेषज्ञों के अनुसार सेक्स की लत के शिकार व्यक्ति को अक्सर अपनी इस आदत के बारे में मालूम होता है। लेकिन सेक्स एडिक्ट एक जेनेटिक फैक्टर भी हो सकता है या कई बार व्यक्ति को माहौल ऐसा मिलता है कि वह सेक्स एडिक्ट बन जाता है। मुख्य रूप से सेक्स एडिक्शन के पीछे आनुवंशिक वजहें, सामाजिक वजहें, व्यावहारिक वजहें, स्ट्रेस व माहौल आदि मुख्य कारण होते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

सेक्स अडिक्शन के शिकार लोगों को तत्काल रूप से साइकॉलजिस्ट या साइकायट्रिस्ट के पास जाना चाहिए। साइकॉलजिस्ट काउंसिलिंग और बिहेवियर मॉडिफिकेशन के आधार पर सेक्स एडिक्शन का इलाज करते हैं और रोगी के विचारों में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। साइकायट्रिस्ट दवाओं के माध्यम से भी इलाज करता है। यदि व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और उसे ओसीडी और सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारियां हैं तो उसका सायकायट्रिस्ट दवा देकर इलाज किया जाता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

अगर कोई सेक्स एडिक्ट पुरुष अपना ज्यादा समय कंप्यूटर या स्मार्टफोन के साथ बिताता है तो उसे इस समय में कटौती करनी होगी। इसके लिए वह कंप्यूटर ऐसी जगह रखें जहां पोर्न सामग्री देखना संभव ना हो (जैसे बैडरूम)। इसके अलावा परिवार के बीच ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं, बच्चों के साथ खेलें। म्यूजिक, पेंटिंग जैसी किसी रोचक सी कला को विकसित करें और उसमें ख़ुद को व्यस्थ करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

सेक्स एडिक्ट पुरुष इस समस्यासे बचने के लिए धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगाएं और उनसे जुड़ें, सामाजिक गतिविधियों में भाग लें और पास-पड़ोस के लोगों से सुख-दुख बांटें, मन में कोई बुरी बात आए तो अपने सच्चे दोस्तों के साथ साझा करें, अपने कमरे में धार्मिक कैसेट, कैलेंडर व पुस्तकें रखें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

सेक्स एडिक्शन की समस्या से निजात पाने के लिए पुरुषों को अधिक खटाई और महिलाओं को अधिक मिठाई से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्हें ज्यादा गर्म भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए और ऐसे भोजन से परहेज करना चाहिए जो सुपाच्य ना हो। ।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

सेक्स एडिकेशन को दूर करने के लिए योग की कामजयी मुद्रा कारगर साबित हो सकती है। इसे करने के लिए तर्जनी के अग्रभाग (टिप) से अंगूठे के नाखून को दबाकर रखें और बाकी अंगुलियों को सामने की ओर फैली रहने दें। लेकिन ध्यान रहे कि उनमें तनाव नहीं होना चाहिए। इस मुद्रा को कभी भी किया जा सकता है। इस मु्द्रा का अभ्यास करते वक्त मन में सकारात्मक विचार रखें। ज्ञान मुद्रा करने के लिए अंगूठे को तर्जनी के सिरे पर लगाएं व बाकी तीनों अंगुलियों को सीधी रखें। इस मुद्रा से स्मरण और संकल्प शक्ति बढ़ती है और मन भटकता नहीं है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

हालांकि सेक्स एडिक्शन का इलाज संभव है, लेकिन इसके लिए जरूरी है सेक्स एडिक्ट की इच्छाशक्ति को मजबूत करना। अगर सेक्स की लत का शिकार व्यक्ति मन से ठीक होना नहीं चाहेगा तो सफल इलाज होने की संभावना कम हो जाती है। इसके लिए सेक्स अडिक्शन एनोनिमस (एसएए) में भी जाया जा सकता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।