अपने वर्कआउट प्लान को कैसे बनाएं आदत
बदलते दौर में खुद को फिट रखना बेहद जरूरी है, लेकिन यह जितना जरूरी है, लेकिन रोज़ व्यायाम करने का नियम लोगों को उतना ही कठिन लगता है, किंतु अगर सही तरीके अपनाये जाएं तो वर्कआउट प्लान को आदत बनाया जा सकता है।

लाइफस्टाइल के बदले अंदाज के कारण किसी के शरीर पर चर्बी चढ़ी हुई है, तो कोई कमजोर नजर आता है। अपने शरीर के इसी असंतुलन को दूर करने के लिए हम अकसर व्यायाम का सहारा लेते हैं। हम रोजाना व्यायाम करना तो चाहते हैं, लेकिन इसका कोई नियम नहीं बना पाते। लेकिन आदतें अच्छी हों या बुरी बनते-बनते बन ही जाती हैं। अच्छी आदतों और बुरी आदतों में यही फर्क है कि अच्छी आदतें सीखनी पड़ती हैं और बुरी आदतों को भुलाना पड़ता है। लेकिन अच्छी आदतों में ही सच्ची सेहत छिपी होती है। और जब ये आदतें पड़ जाती हैं तो, आपको इसके काफी सकारात्मक लाभ मिलते हैं। तो चलिये जानें कि वर्कआउट को अपनी आदत कैसे बनाएं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

जिस तरह लोग रोजाना दांतों में ब्रश करते हैं, उसी तरह व्यायाम को भी नियम बनाने का प्रयास कीजिये। शुरुआत में आपको ऐसा करना मुश्किल लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आपको इसकी आदत पड़ जाएगी। खुद को बताते रहिये कि व्यायाम आपको फिट रखने में मदद करता है। स्वयं को प्रेरित रखने के लिए कुछ न कुछ करते रहिये। याद रखिये कसरत न केवल आपको फिट रखने में मदद करती है, बल्कि धीरे-धीरे आप इससे आप कई बीमारियों के संभावित खतरों से भी बचे रहते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

आप सलमान या ऋतिक जैसी बॉडी हासिल करना चाहते हैं। लेकिन, ऐसा कर पाना हर किसी के लिए सम्भव नहीं होता। अकसर लोग व्यायाम के साथ यही गलती करते हैं। वे किसी बेहतरीन और शानदार फिजिक वाली हस्ती को अपना आदर्श बना लेते हैं। लेकिन, ध्यान रहे आपका लक्ष्य पहलवान या फिल्मी सितारा बनना नहीं है। आपका लक्ष्य फिट बनना है। अपना लक्ष्य ऐसा बनाइये जिसे आप पूरा कर सकें। व्यावहारिक होना जरूरी है। क्योंकि यदि लक्ष्य व्यावहारिक न हो, तो आप जल्द ही व्यायाम से ऊबने लगते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

वर्कआउट के लिए यदि आपने रोज 1 घंटा निकालने का निश्चय किया है, तो उसके साथ समझोता न करें। हां यदि कोई बेहद जरूरी काम भी हो तो इस एक घंटे को दिन के किसी और समय में सेट करें। इस तरह आप ज्यादा अनुशासित भी बनते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

वर्कआउट को बोझ न बनाएं, इसका मजा लें। अगर आपको संगीत के साथ व्यायाम करना पसंद है, तो ऐसा करें। हां, संगीत बदलते रहें ताकि एक बदलाव आता रहे और चीजें उबाऊ न हो जाएं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

हफ्ते में एक बार जिम के मशीनी वातावरण से बाहर निकल कर खुले में थोड़ा व्यायाम अभ्यास करें। यह आपके पड़ोस का कोई पार्क हो सकता है, पार्किंग स्थल हो सकता है, खाली गैरेज हो सकता है। बस खुल कर भागें दौड़े, खेलें और बोरियत से बाहर आएं। आप ज्यादा फिट महसूस करेंगे।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

हमारे पूर्वज अपनी सुरक्षा व वन्य-जन्तुओं से खुद की सुरक्षा के लिए पेड़ों पर चढ़ा करते थे। हालांकि शहरों में अब इस तरह के खतरे का सामना नहीं करना पड़ता, लेकिन पर हमारे शारीरिक ढांचे में बहुत अंतर नहीं आया है। खुद को सही शेप में रखने के लिए इस तरह की मूवमेंट का अभ्यास करना अभी भी जरूरी है। लेकिन असके लिए पेड़ पर न चढ़ें बल्कि किसी ब्रिज पर भी आप रनिंग कर सकते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

वर्कआउट के लीए जरूरी नहीं कि बहुत सारी जगह की ही जरूरत हो। थोड़ी सी जगह में ही, जितने में वर्कआउट की सारी चीजें आ जाएं, एक्सरसाइज के लिए काफी है। हां लेकिन जगह ऐसी चुनें जो थोड़ी खुली हो और वहां ताजी हावा आती हो।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

जब आप एक वर्कआउट नियम को शुरू करते हैं तो इसमें आपका साथ देने वाला एक दोस्त बनाना विशेष रूप से उपयोगी होता है। इससे आप अपने नियम के प्रति और ज्यादा अनुशाषित हो पाते हैं और आप एक - दूसरे के लिए प्रेरणा का श्रोत भी बनते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

वर्कआउट करने से आप फिट बनते हैं, तो जब आप फिट बन रहे हों तो रोज़ अपनी फिट बॉडी की सराहना करें। ऐसा करने से आपको फिट रहने और नियमित वर्कआउट करने के लिए भावनात्मक बल मिलता है और आप अपने नियम के प्रति और द्रंढ बनते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।