लड़कियों को बातों के जरिए कैसे करें इंप्रेस
जिस लड़की को आप पसंद करते हैं उसे अपने दिल की बात बताने में डर लगता है तो घबराए नहीं। आइए जानें अपने क्रश से बातों के जरिए इंप्रेस करने के तरीके के बारे में

किसी लड़की से बात करते हुए आपको शर्म आती है या झिझक होती है? कोई बात नहीं, ऐसा होना सामान्य है। हर लड़के की लाइफ ये पल जरूर आता है तो ऐसे में परेशान ना हो क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिससे आपके लिए अपनी पसंद की लड़की से बात करना ना सिर्फ आसान हो जाएगा ब्लकि वो आपसे इंप्रेस भी हो जाएगी। image courtsey getty images

अगर आप किसी अनजान लड़की को मन ही मन पसंद करने लगे हैं तो पहले आप उससे दोस्ती बढ़ाने की कोशिश करें। उनसे दोस्ताना संबंध बनाकर आप उन्हें आराम से अपने दिल की बात बता सकते हैं। बस एक बात का ख्याल रहे, ऐसे भी दोस्त न बन जाएं कि वो आपको इसी रूप में देखना पसंद करने लगे। image courtsey getty images

कई बार लड़कियां उन लड़कों को काफी पसंद करती है जो सिर्फ बातों से ही नहीं आंखों से भी हाल ए दिल बयां करते हैं। इसलिए जब भी आप अपनी मनपसंद लड़की से बात करें तो आंखों के जरिए फ्लर्ट करने की कोशिश करें। अगर ऐसा करने के बाद भी वो लड़की लगातार आपसे मिल रही है तो समझिए कि वो भी आपको दिल ही दिल में पसंद करने लगी है। image courtsey getty images

लड़की को प्रपोज करने से पहले आप उनसे बातचीत करें। उन्हें यह अहसास ना करवाएं कि आप उन्हें प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं। आमतौर पर लड़कियां बात करने की शौकीन होती हैं। ऐसे में आपमें बात करने का हुनर होना चाहिए। और जब उसे आपसे बात करना अच्छा लगने लगे तो समझिए आप सही दिशा में जा रहे हैं। image courtsey getty images

हर लड़की को अपनी तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है तो ऐसे में अगर लड़की आपकी बातों में जरा भी दिलचस्पी दिखाती है तो समझिए आपका काम बन गया है। इसके बाद आपको उसकी थोड़ी तारीफ भी करनी चाहिए। image courtsey getty images

लड़की से बात करने का मौका आपको खुद ढूंढना पड़ेगा। अपनी मुलाकात को ऐसी जगह पर खत्म करें कि अगले दिन वो खुद आपसे मिलना चाहे जैसे कुछ ऐसी बात का जिक्र करें जिससे वो आपसे मिलने और बात करने पर मजबूर हो जाए। लड़की से बात करते समय रोचक तरीका अपनाएं। image courtsey getty images

जिसे आप पसंद करते है उसके दिन भर के कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल करें जैसे कि वो कब कहां जाती है? ऐसे में आप भी उसी समय वहां पहुंच कर उनसे मिल सकते हैं लेकिन अपने क्रश को यह जरा भी एहसास ना होने दें कि आप यह सब प्लान करके कर रहें हैं। ऐसा करने से उसे लगेगा कि आप उन पर नजर रख रहे हैं। image courtsey getty images

किसी भी लड़की से बात करने या उन्हें खुश करने के लिए आपको चाहिए कि आप ये जानें कि लड़कियां आपसे बात करने में रूचि ले भी रही हें या नहीं। क्या उनको आपकी बातों में मजा आ रहा है या नहीं। अगर वो आपकी बातों से बोर हो रही है तो अपना टॉपिक चेंज कर दें। image courtsey getty images

लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने और उन्हें खुश करने का सबसे बढ़िया फॉर्मूला है कि आप उन्हें इंप्रेस करें। यदि आपको अहसास होता है कि लड़की आपकी इंप्रेस है तो आपको मुस्कुराकर प्यार से बात करनी चाहिए। image courtsey getty images

जिस लड़की को आप पसंद करते हैं और उसे इंप्रेस करना चाहते हैं तो पहले जरा माहौल को परख लें। अपनी दिल की बात कहने के लिए जरूरी है कि आप सही समय का इंतजार करें वरना ये जल्दबाजी आपके लिए महंगी पड़ सकती है। जल्दबाजी करने से आपका उस पर गलत प्रभाव पड़ सकता है जिससे बात बनने की जगह बिगड़ भी सकती है। image courtsey getty images

पहली मुलाकात में उसके घर के बारे में या ऐसी ही कोई चीज पूछना सरासर बेवकूफी होती है। हो सकता है वो आपके बारे में कोई गलत राय बना ले और आपका बना-बनाया काम बिगड़ जाए। image courtsey getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।