बड़े पोर्स की समस्या

चेहरे की त्‍वचा के रोम छिद्र बताते हैं कि त्‍वचा कितनी स्‍वस्‍थ है। लेकिन कई लोगों के चेहरे पर अक्‍सर बड़े पोर्स अर्थात रोम छिद्र बड़े हो जाते हैं। उम्र के साथ ये रोम छिद्र बड़े होते जाते हैं क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की रौनक कम होती जाती है। ये बड़े खुले रोम छिद्र भद्दे लगते हैं और परेशान करते हैं। यह समस्या आमतौर पर तैलीय त्वचा में अधिक होती है। सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार कई बार गलत मसाज करने से भी रोम-छिद्र गैरजरूरी तौर पर खुल जाते हैं। हालांकि इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। चलिये जाने कैसे....Image courtesy: © Getty Images
रोज़ ठीक से साफ करें चहरा

बड़े पोर्स के इलाज के लिए चेहरा रोज अच्‍छी तरह साफ करें। पोर्स दरअसल तब बड़े होते हैं जब गंदगी, तेल, या बैक्टीरिया, उनमें भर जाते हैं और सूजन पैदा करने लगते हैं। इसलिए सॉफ्ट क्लिंजर से नियमित रूप से अपना चेहरा धोएं, लेकिन केवल दो बार। सुबह और रात को सोने से पहले। Image courtesy: © Getty Images
अंडे का सफेद भाग

अंडे का सफेद भाग त्वचा को टोन और अस्थायी रूप से अपके पोर्स को छोटा करता है। इसे लगाने के लिए एक अंडे के सफेद भाग को कटोरी में डालकर उसमें नींबू आधा निचोड़ लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने के बाद ठंडे पानी से धो लें। Image courtesy: © Getty Images
आइस क्यूब

आइस क्‍यूब चेहरे पर हल्‍के-हल्‍के लगाने से चेहरे के खुले पोर्स बंद होने लगते हैं। इससे त्‍वचा खूबसूरत भी दिखने लगती है। लेकिन ऐसा दिन में केवल 15 से 20 सेकंड ही करें। रात को सोने से पहले आइस क्‍यूब चेहरे पर लगाना सबसे बेहतर रहता है। Image courtesy: © Getty Images
टमाटर जूस या पैक

टमाटर के रस से चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक मसाज करें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। या फिर टमाटर को पैक के रूप में इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1 चम्मच कियोलिन पाउडर को टमाटर के गूदे में मिला कर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर पानी से धो लें। बड़े पोर्स की समस्या में लाभ होगा। Image courtesy: © Getty Images
रोज वॉटर

पोर्स को बंद और साफ करने के लिये रोज वॉटर को चेहरे पर लगाकर उसे साफ करें। यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो कत्था लें और इसे गुलाब जल में और यदि त्वचा रूखी है तो दूध में धो लें। ध्यान रहे कि कत्थे की मात्रा मसूर के दाने जितनी ही होनी चाहिए। अब इसमें आधा चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच लेमन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे ओपन पोर्स की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। Image courtesy: © Getty Images
फलों का रस

फल के रस जैसे पाइनएप्‍पल और पीच आदि से चेहरे को साफ करने से न सिर्फ खुले हुए पोर्स को बंद करने में मदद मिलती है बल्कि त्वाचा में चमक भी आती है। इसके लिए फलों के रस को चेहरे पर लगा कर 10 से 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।Image courtesy: © Getty Images
दही

दही एक अद्भुत क्लिंजर है जो पोर्स को छोटा करने में भी मदद करता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड पोर्स में मौजूद गंदगी कोदूर करता है और उन्हें कसता है। इसे लगाने के लिए एक बड़ा चम्मच दही लेकर उसे अपने चेहरे पर लगा लें। और 10 मिनट लगा रहने के बाद गीले साफ तौलिये से साफ कर दें। और फिर चेहरे को धो लें। दही चहरे पर मौजूद लाइनों और झुर्रियों को रोकने में भी मदद करती है। Image courtesy: © Getty Images
बेकिंग सोड़ा पेस्ट

बेकिंग सोड़ा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर चेहरे पर लगाकर गोलाई में हल्के से मसाज करें। 30 सेकंड के बाद धो लें। बेकिंग सोडा एक सस्ता और असरदार एक्सफ़ोलीएटर है, जो जो मुंहासे और ब्लैकहेड्स को दूर करता है, और पोर्स को साफ और छोटा रखता है। Image courtesy: © Getty Images
सेब साइडर सिरका

एप्पल साइडर सिरका एक प्राकृतिक अस्ट्रिन्जन्ट है। इसे टोनर के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसे पानी में मिलाकर कोटन ब़ल की मदद से चहरे पर लगाएं। इस टोनर स्वाभाविक रूप से आपकी त्वचा में कसाव आएगा, और बड़े पोर्स छोटे होगें। इससे मुंहासों की सूजन भी कम होती है। Image courtesy: © Getty Images