बाजुओं की चर्बी से कैसे पायें छुटकारा
स्त्री हो या पुरुष बाजुओं के नीचे लटकी चर्बी सभी के लिये शर्मिंदगी का कारण बनती है। हालांकि कुछ एक्सरसाइज, योग और सही खान-पान की मदद से इस समस्या से छुटकारा पाना संभव है।

कम सक्रीय रहने वाले, व्यायाम न करने वाले तथा अव्यवस्थित खान-पान वाले लोगों के शरीर पर कहीं भी चर्बी जमा हो सकती है। बजुओं के नीचे लटकी चर्बी इस बात की गवाह होती है। स्त्री हो या पुरुष बाजुओं के नीचे लटकी चर्बी सभी के लिये शर्मिंदगी का कारण बनती है। और वैसे भी ये बेहत स्वास्थ्य की निशानी नहीं होती है। हालांकि एक्सरसाइज, योग और सही खान-पान की मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
Image courtesy: © Getty Images

नियमित सूर्य नमस्कार करने से बाजुएं मजबूत बनती हैं और उन पर मौजूद अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास बाजुओं के लिए किसी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज से कम नहीं होता है। सूर्य नमस्कार से न सिर्फ बाजिएं सुडोल होती हैं बल्कि शरीर मजबूत बनाता है और प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाती है।
Image courtesy: © Getty Images

भुजंगासन भी बाजुओं को मजबूत बनाता है और बाजुओं व इनके नीचे लटकी अतिरिक्त चर्बी को भी कम करता है। भुजंगासन के अभ्यास से पेट की चर्बी भी कम होती है और रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है। भुजंगासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल सीधे लेट जाएं और फिर दोनों हाथों को माथे के नीचे टिका लें। इसके बाद दोनों पैरों के पंजों को एक साथ रखें और माथे को सामने की तरफ उठाएं और दोनों भुजाओं को कंधों के समानांतर ले आएं। इस स्थिति में शरीर का भार बाजुओं पर आ जाएगा। फिर शरीर के आगे वाले हिस्से को बाजुओं के बल उठाएं और लंबी सांस लेते हुए शरीर को स्ट्रेच करें।
Image courtesy: © Getty Images

शरीर के किसी भी भाग से चर्बी कम करने में आहार के बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तो आपको खाने में हेल्दी फूड शामिल करें। ऐसा जाइच प्लान तैयार करें जो न सिर्फ आसानी से बनाया जा सके, बल्कि जिसमें सभी तरह के पौष्टिक तत्व भी मौजूद हों। ज्यादा तैलीय व जंक फूड को कम करें। इस संदर्भ में आप किसी आहार विशेषज्ञ की मदद भी ले सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

एक साथ बहुत सारा खाने के बजाए हर दो घंटे में कुछ हल्का व पौष्टिक खाएं। इससे न सिर्फ आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, बल्कि अतिरिक्त चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है। इस तरह आप ज्यादा खाने की लत से भी बचे रहते हैं। फाइबर फूड लें, मौसमी फल व नट्स आदि को डाइट में शामिल करें।
Image courtesy: © Getty Images

ध्यान रखें कि एक साथ कोई भी बदलाव नहीं करना चाहिये। चाहे एक्सरसाइज हो या डाइट धीरे-धीरे बदलाव करें। अपने मनपसंद लेकिन अनहेल्दी खाना छोड़ने और एक नई पौष्टिक डाइट शुरी करने के लिए एक हफ्ते का वक्त लें। अनहेल्दी खाना छोड़ व संतुलित डाइट अपनाने के बार एक्सरसाइज का परिणाम और फर्क जल्द दिखने को मिलेगा।
Image courtesy: © Getty Images

पुश अप अपने आप में एक पूर्ण वर्कआउट होता है। न सिर्फ बाजुओं बल्कि पूरे अपर बॉडी पार्ट पर काम करने वाले पुश अप को बिना किसी उपकरण की मदद से इसे कहीं भी किया जा सकता है। यह बाहों पर से चर्बी कम करने का बेहतरीन तरीका है। इसके नियमित अभ्यास से आपके सीने व बाहों को सुडौल एवं मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
Image courtesy: © Getty Images

ट्राइसेप्स डिप्स बाजुओं को शेप्ड व मजबूत बनानें में बेहद प्रभावी एक्सरसाइज होती हैं। इसे करने के लिये अपने दोनों हाथों को शरीर के पीछे की तरफ किसी मजबूत बेंच पर रख लें और फिर पैरों को सामने की ओर सीधा कर लें। अब अपने पूरे शरीर का भार बाजुओं पर रखते हुए नीचे आएं ओर फिर वापस ऊपर जाएं।
Image courtesy: © Getty Images

बाइसेप्स कर्ल्स करने के लिये खड़े होकर दोनों हाथों में एक-एक डम्बल पकड़ लें। अब अपने शरीर को सीधा व हथेलियों को ऊपर की ओर रखते हुए, धीरे धीरे अपने दोनों हाथों को कोहनी से मोड़ते हुए कर्ल करें।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।