क्या है इंटेलेक्चुअल क्रश

किसी की खूबसूरती को देखते हुए उस पर क्रश हो जाये तो कोई बड़ी बात नहीं। हर इंसान को जीवन में कभी न कभी किसी न किसी पर क्रश हो जाता है, चाहे वह कॉलेज के दिन हों या फिर ऑफिस। लेकिन कुछ मामलों में क्रश को भी परिभाषित किया जाता है, क्रश हमेशा व्यक्ति के चेहरे को देखकर नहीं बल्कि उसके व्यक्तित्व पर भी निर्भर कर सकता है। इंटीलेक्चुअल क्रश भी ऐसा है, जिसमें खूबसूरती नहीं बल्कि बुद्धिमत्‍ता हावी हो जाती है। अगर आपको किसी की बातें प्रभावित करती हैं और उसकी हर बात से आप सहमत हैं तो हो सकता है आप भी इंटेलेक्चुअल क्रश की गिरफ्त में हैं। इस स्लाइडशो में हम आपको इंटेलेक्चु्अल क्रश के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। Images source : © Getty Images
जब वह बोलती है

इंटेलेक्चुअल क्रश का यह पहला लक्षण है। जब वह बोलती है खासकर जीवन के पहलुओं से जुड़ी बातें जब वह करती है तो आप उसको बिना किसी रुकावट के सुनते रहते हैं। उसकी हर बातें आपके दिलो-दिमाग में जादू की तरह छा जाती हैं। उसकी बातें आपको इतना प्रभावित करती हैं कि आप हर वक्त उसकी बातें ही सुनते रहना चाहते हैं। जीवन को देखने का उसका नजरिया आपको पूरी तरह प्रभावित करता है। Images source : © Getty Images
खूबसूरती मायने नहीं रखती

क्रश यानी पहली नजर का प्यार, और यह उसके साथ ही होता है जो बहुत खूबसूरत हो। लेकिन जनाब यहां तो बात कुछ और ही है। इंटेलेक्चुअल क्रश में महिला का चेहरा नहीं बल्कि उसकी बातें मायने रखती हैं। यहां आप चेहरे से नहीं बल्कि दिमाग से प्यार करते हैं। यानी एक साधारण सी दिखने वाली महिला आपके दिलो-दिमाग पर अपनी खूबसूरती के कारण नहीं बल्कि बुद्धिमत्ता के कारण छायी हुई है। इंटेलेक्चुअल क्रश का यह अन्य लक्षण है। Images source : © Getty Images
उसकी बातों का मतलब है

वाद-विवाद होना, किसी बात पर असहमति जताना, अपना पक्ष रखना, ये किसी से भी बातचीत के दौरान होना स्वाभाविक है। लेकिन ये क्या, यहां तो आप निशब्द हैं, अगर वह एक भी शब्द बोल रही है तो उस शब्द के कई अर्थ हैं। उसकी बातें इतनी बुद्धिमत्ता वाली हैं कि विरोध करने की बात तो दूर आप उसके हर शब्द के कई अर्थ दिखाई देते हैं। वह जो भी कहती है वही आपके लिए सही होता है, क्योंकि आपको उसकी बुद्धिमत्ता पर भरोसा है। Images source : © Getty Images
वह बुद्धिमत्ता की मिसाल है

तकनीक के जमाने में हर इंटरनेट के पास हर समस्या का समाधान है। लेकिन यहां बात अगर बुद्धिमत्ता की हो तो वही आपके लिए मिसाल है। यानी किसी भी तरह की समस्या होने पर उसके द्वारा बताये गये समाधान से ही आपके संतुष्टि मिलती है। आपके लिए वह पूरी दुनिया का केंद्र बिंदु है। आपके जीवन की असीम शक्ति यानी सुप्रीम पॉवर भी वही है। Images source : © Getty Images
बुद्धिमत्ता को प्यार करना चाहते हैं

क्रश के साथ डेटिंग, रात बिताना, अधिक से अधिक समय बिताने जैसे ख्याल आना स्वाभाविक है। लेकिन यहां तो मामला कुछ और है। इंटेलेक्चुअल क्रश में आप उनके साथ सिर्फ इसलिए रात बिताना चाहते हैं क्योंकि आपको लगता है यह एक नये तरीके का अनुभव होगा। यानी आप उनके साथ केवल केवल उनकी बुद्धिमत्ता के कारण हम बिस्तर होना चाहते हैं। अगर आपके आसपास दूसरी खूबसूरत महिलायें हैं तो आपके ऊपर उनका जादू बिलकुल भी नहीं चल पाता।Images source : © Getty Images