किसी के प्यार में पड़ने से खुद को कैसे रोकें
यदि आप किसी ऐसे इंसान के प्यार में बुरी तरह पड़ रहे हैं, जो आपके लिए सही नहीं है, और आप अपने आप को रोकना चाहते हैं तो आप कुछ उपायों कि मदद से खुद को ऐसा करने से रोक सकते हैं।

प्यार करना कोई हुरी बात नहीं, लेकिन एक तरफा प्यार करना हानिकारक हो सकता है। या फिर किसी ऐसे इंसान से प्यार करना, जो आपके लिए बना ही न हो, आपको दुख और परेशानी दे सकता है। लेकिन दिल का क्या करें, ये तो किसी की सुनता ही नहीं। तो भला ऐसे में किसी के प्यार में पड़ने से खुद को कैसे रोका जाए? परेशान न हों जनाब आप कुछ तरीकों को अपना कर खुद को ऐसे इंसान के प्यार में पड़ने से रोक सकते हैं। चलिये जानें कैसे?
Image courtesy: © Getty Images

ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें और बहुत ज्यादा बातचीत न करें। आपका मन करेगा कि आप उससे देर रात तक बातचीत या मेसेज करें। लेकिन अपने मन को काबू करें और खुद को ऐसा करने से रोकें।
Image courtesy: © Getty Images

यदि आप दोनों अपनी जिंदगी की निजी बातें एक दूसरे को बताते हैं, तो आपको यह मानना पड़ेगा कि इस परिस्थिति में आप इस व्यक्ति से दोस्ती नहीं बढ़ा रहे हैं। बल्कि आप उस पर निर्भर होते जा रहे हैं। और यह आपके लिए सही नहीं है।
Image courtesy: © Getty Images

उसकी तरफ से अपना ध्यान खींचें। वरना वह व्यक्ति आपके दिमाग पर नियंत्रण करने लगेगा। ऐसा करना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन यकीन मानिये थोड़े समय बाद आपको महसूस होगा कि आपने ठीक कदम उठाया था।
Image courtesy: © Getty Images

आपके लिए उससे दूर जाना मुश्किल होता है, इसमें कोई दो राय नहीं। लेकिन आपको खुद के भले के लिए ऐसा करना चाहिए। अपने आप को दूसरी गतिविधियों में लगाएं। और अकेलापन महसूस होने पर उन बातों के बारे में सोचें जो आपको खुश देती हों। नई खुशियां ढूंढे।
Image courtesy: © Getty Images

एक दूसरे के अंतर को समझें। देखिये आकर्षण और प्यार में एक बढ़ा फर्क होता है। इसे समझने की कोशिश करें। सिर्फ इसलिए कि आपको लगता है कि वह लड़का या लड़की आकर्षक और दिलचस्प है, इसका मतलब यह नहीं कि आप उससे प्यार करते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

किसी और चीज़ या काम पर अपना ध्यान केंद्रित करें। किसी मजबूर करने वाली चीज़ से अपना ध्यान हटाने का यह सबसे अच्छा तरीका होता है। अपने दिल के साथ दिमाग़ भी खुला रखें और कुछ नया करें, जिससे आप सफलता की ओर आगे बढ़ सकें।
Image courtesy: © Getty Images

कोई भी परफेक्ट नहीं होता। और किसी व्यक्ति को प्यार करने से खुद को रोकने के लिए कभी-कभी बुराइयों को याद रखना भी काम करता है। जब भी आप इस व्यक्ति से मिलते हैं या याद करते हैं तो उसकी बुराइयों को भी याद रखें, जिनकी वजह से आपने उसके प्यार से बचने का फैसला लिया है।
Image courtesy: © Getty Images

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के इमोशन जर्नल में प्रकाशित कॉन्कोर्डिया सेंटर फॉर रिसर्च के शोधकर्ताओं द्वारा 82 युवाओं पर किए गए शोध के अनुसार शरीर में प्यार और आकर्षण के लिए जिम्मेदार हार्मोन ओक्सीटोसिन की अधिकता से युवाओं के लिए मानसिक समस्याओं का कारण हो सकती है। हालांकि शोधकर्ताओं का यह भी मानना था कि इसकी अधिकता से होने वाली समस्याओं को ठीक किया जा सकता है और कई मरतबा ये ऑटिज्म के मरीजों के लिए मददगार भी हो सकता है।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।