आक्रामक लोगों को कैसे संभालें
अगर आप रोजमर्रा में आक्रामक लोगों के साथ संबद्ध होते हैं, तो चतुर दृष्टिकोण और बुद्धिमान संचार के साथ, आक्रामकता को सहयोग और भद्रता को सम्मान में बदला जा सकता हैं।

आक्रामक लोगों के लिए उपाय
क्या आप काम या निजी जीवन के दौरान आक्रामक लोगों के साथ संबद्ध होते हैं? ऐसे व्यक्तियों का सामना दबंग टकराव, शत्रुतापूर्ण या अपमानजनक रूप में सामने आ सकता है। हालांकि, चतुर दृष्टिकोण और बुद्धिमान संचार के साथ, आक्रामकता को सहयोग और भद्रता को सम्मान में बदला जा सकता हैं। यहां पर आक्रामक लोगों को सफलतापूर्वक संभालने के लिए कुछ सुझाव दिये गये है। image courtesy : getty images

संभव हो तो अकेले में मिले
अगर ऐसा करना संभव और सुरक्षित हो तो ऐसे लोगों से अकेले में बातचीत करें। क्योंकि वह अकेले में अधिक नर्म होते हैं। अधिकतर मामलों (लेकिन सभी नहीं) में, दूसरों के सामने उनके साथ असहमति से बचें, क्योंकि ऐसे में उनके कठोर होने के संभावना अधिक होती है। image courtesy : getty images

घर अदालत की भावना को करें बेअसर
जब भी संभव हो, एक तटस्थ स्थान पर विशिष्ट लोगों के (कार्यालय की बजाय सम्मेलन कक्ष, घर की बजाय कॉफी शॉप) साथ ही ऐसे लोगों से मिले। ताकी ऐसे लोगों के अंदर बात करते समय घर अदालत प्रभुत्व की भावना कम करने में मदद मिल सके। image courtesy : getty images

संचार में मुखर
कई अक्रामक लोग ताकतवर लोगों का सम्मान करते है और उन लोगों की अधिक सुनते हैं जो मुखरता के साथ संवाद करते हैं। इसलिए अक्रामक लोगों को संभालने के लिए उनके साथ नम्रता से पेश आये और उनकी बातों को ध्यान से सुनें। image courtesy : getty images

समाधान बताये
अक्रामक व्यक्ति को पता होना चाहिए कि आप अपने आप पर नियंत्रण कर सकते हैं। किसी समस्या के समाधान पर चर्चा अक्रामक व्यक्ति से मत करें, बल्कि मन में समस्या का समाधान ढूंढों। कई अक्रामक व्यक्ति मजबूत स्थिति में सकारात्मक रूप से काम करते हैं। ऐसे लोगों उन लोगों के साथ काम और संवाद करना पसंद करते हैं जो हर काम में पहल करते हैं। और साथ ही ऐसे लोगों के साथ सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं जो खुद की मदद करते हैं। image courtesy : getty images

परिणाम पर फोकस
पहचान और परिणाम का प्रयोग करने की क्षमता, आक्रमक लोगों के सामने खड़े होने का सबसे महत्वपूर्ण कौशल में से एक है। प्रभावी ढंग से परिणाम को चुनौती देकर व्यक्ति को थमा जा सकता है। और उसे सहयोग के लिए मजबूर किया जा सकता है। image courtesy : getty images

अन्य उपाय
अक्रामक व्यक्ति को शांत ओर सक्रिय करने के लिए, प्रतिक्रियाशील में बदलाव, अपनी सीमाओं की रक्षा, मुश्किल व्यवहार पर क़ाबू और मुखर संचार कौशल को लागू करने की कला को सीखना होगा। image courtesy : getty images

हास्य का उपयोग
मुस्कान बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान कर सकती है। जब आप किसी को मुस्कुराते हुए देखते हैं तो उसके सकारात्मक असर से बच पाना आसान नहीं होता। ऐसे ही किसी आक्रामक व्यक्ति से बात करते हुए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, मुस्कान के अंदाज को भी नियंत्रित रखना जरूरी है। सामने वाले व्यक्ति को यह न लगे कि आप उसका उपहास कर रहे हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।