नीली ड्रेस औ आॅलिया भट्ट

नीला रंग सभी को भाने वाला रंग है। नीला आसमान देखने के बाद सभी आसमानी होना चाहते हैं। अगर आप भी नीले रंग की शौकीन है तो इस रंग के कपड़े पहनने के बाद अपने मेकअप से आप हर किसी को अपनी तरफ देखने के लिए मजबूर कर सकती हैं और इस लुक को देखने के बाद कोई भी आपका दीवाना हो सकता है। इस स्लाइडशो में हम आपको बता रहे हैं कि नीले रंग की कोई भी पोशाक आप पहनें तो आपका मेकअप कैसा होना चाहिए। जिससे की आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाये।
रंगों से खेलें

नीला रंग ऐसा है जिसे दूसरे रंगों के साथ भी आजमाया जा सकता है। यानी अगर आप चाहें तो पूरी पोशाक केवल नीले रंग की न पहनें, इसके साथ ऑरेंज, पीच, कोरल, ब्राउन आदि रंगों को भी आजमायें। इसके आपकी ड्रेस और भी आकर्षक लगेगी और हल्के से मेकअप के बाद भी आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। Image Source-Getty
जरूरी है बेस

<p>नीले रंग की पोशाक पहन रही हैं और मेकअप कर रही हैं तो सबसे पहले बेस लगायें। यह ध्या न रखें कि आपके बेस का रंग भी हल्का नीला होना चाहिए। इसके अलावा आप इसमें लाल रंग की शेड भी प्रयोग कर सकती हैं। अगर आंखों के चारों तरफ काले घेरे हैं तो अच्छी गुणवत्ता वाले कंसीलर से इसे आप आसानी से छुपा सकती हैं। लेकिन बेस लगाने से पहले मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें।
गालों के लिए

हालांकि आपके बेहतरीन लुक के लिए गालों पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी नहीं है, लेकिन हंसते गाल आपके लुक को और भी बेहतर बना देते हैं। इसलिए नीले रंग की पोशाक के साथ ब्लशर लगना न भूलें। पिंक यानी गुलाबी रंग का ब्लशर नीले रंग को और भी निखार देगा। आप नीले रंग की पोशाक के साथ ब्रांजर भी प्रयोग कर सकती हैं। Image Source-Getty
आंखों के लिए

नीले रंग की पोशाक के साथ लुक को और भी बेहतर बनाने में आंखों का बहुत अहम योगदान होता है। मेटालिक या स्मोकी लुक से आप अपनी आंखों साथ अपनी पोशाक को पारंपरिक लुक भी दे सकती हैं। अगर आप नैवी ब्लू रंग की पोशाक पहन रही हैं तो गोल्ड या शैम्पेन रंग भी आजमा सकती हैं। आंखों में नीले या हरे रंग के ब्रांजर भी आजमा सकती हैं।
होठों के लिए

आपके चेहरे में आपके होंठ बहुत मायने रखते हैं और नीले रंग की पोशाक के साथ न्यूड लिप कलर प्रयोग कर सकती हैं। इसके अलावा आप पिंक या दूसरे हल्के लाल रंग की शेड को आजमा सकती हैं। इसके अलावा होठों पर लिपस्टिक लगाने के साथ लाइनर लगाना न भूलें। इन सबके साथ अपने ड्रेस को परफेक्ट लुक मिलेगा और आपके निखार के आगे कोई दूसरा टिक नहीं पायेगा। Image Source-Getty