अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं वैक्स
वैक्सिंग के लिए हमेशा पार्लर जाना संभव नहीं होता है। ऐसे में आप अगर घर पर ही वैक्स तैयार कर लें तो कितना अच्छा होगा। जानिए घर पर वैक्स बनाने के तरीके के बारे में।

महिलाओं में वैक्सिंग का चलन जोरों पर है। हर महिला वैक्सिंग के जरिए अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहती है। वैक्सिंग को हेयर रिमूवल क्रीम और रेजर से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। कई बार आपके लिए वैक्सिंग के लिए पार्लर जाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में क्यों ना घर पर वैक्स तैयार कर ही वैक्सिंग कर ली जाए। बाजार वैक्स से त्वचा पर जलन, खुजली, रैश आदि पड़ जाते हैं लेकिन इस घरेलू वैक्स से ऐसा कुछ नहीं होगा। आइये जानते हैं कि घर पर वैक्स कैसे तैयार कर सकते हैं।

वैक्सिंग करवाने के बाद त्वचा काफी मुलायम हो जाती है। वैक्सिंग करवाने से ना सिर्फ अनचाहे बालों से छुटकारा मिलता है बल्कि टैनिंग और डेड स्किन भी हट जाती है। जबकि रेजर या हेयर रिमूवल क्रीम से ऐसा नहीं होता है।

अगर आप नींबू के रस और चीनी को एक साथ 4-5 मिनट के लिए उबालेेंगे तो यह एक चिपचिपा सा घोल बना जाएगा। यह ठीक उसी तरह लगेगा जैसे कि वैक्स होता है। इसको शरीर पर लगाते हुए वैक्सिंग स्ट्रिप से निकाल लें। यह बिल्कुल भी नुक्सान नहीं करेगा और न ही इसमें कोई रसायन होता है।

इस वैक्स को तैयार करने के लिए पहले चौथाई भाग गन्ने का रस लें और उसमें लगभग दो भाग नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस घोल में शहद और कार्नफ्लोर मिला कर शरीर पर लगा कर ध्यान से स्ट्रिप निकाल लें।

यह एक उबटन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसको बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी, आंटा, मिल्क पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। इसको पेस्ट की तरह न बना कर थोड़ा ठोस बना लें और शरीर पर इससे मालिश करते हुए बालों को साफ करें।

सबसे पहले शहद और बेसन को एक साथ मिलाएं और फिर उसमें चावल का आंटा भी मिला लें। इस पेस्ट को 10 मिनट तक लगाएं और फिर इसको मसलते हुए छुडा़ लें। अगर आपको थोडी जलन महसूस हो तो आप गुलाब जल का प्रयोग करें।

आटे को गूथ लें और फिर उसे ऑलिव ऑयल में डुबो लें। इस आंटे को उबटन की तरह अपने चेहरे या फिर जहां पर हल्के बाल हों केवल वहीं पर प्रयोग करें। पैरों के बालों पर लगाने से यह पीड़ा देगा।

वैक्सिंग करने के लिये अनचाहे बालों वाले क्षेत्र में उनकी वृद्धि की दिशा में वैक्स की पतली परत लगाई जाती है। वैक्सिंग स्ट्रिप को वैक्स के ऊपर दबाकर बालों की वृद्धि की दिशा के विपरीत तेजी से हटाया जाता है। इससे वैक्स के साथ-साथ अनचाहे बाल भी हट जाते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।