कैसे बनाएं अपना आज, कल और हर दिन बेहतर
अपनी खुशियों और गमों के लिए हम खुद ही जिम्मेदार हैं। इसलिए आपको अपनी सारी जिम्मेदारी खुद पर डालनी सीखनी चाहिए। ऐसा करके आप न सिर्फ अपने आज और कल को, बल्कि आने वाले हर दिन को बेहतर बना पाएंगे।

हमारी व्यस्त जीवनशैली ने बहुत से लोगों को चिढ़चिढ़ा बना दिया है। ये लोग अपने साथ होने वाली हर बात के लिए दूसरों को दोषी ठहराते हैं। लेकिन सच ये है कि अपनी खुशियों और गमों के लिए हम खुद ही जिम्मेदार हैं। इसलिए आपको अपनी सारी जिम्मेदारी खुद पर डालनी सीखनी चाहिए। ऐसा करके आप न सिर्फ अपने आज और कल को, बल्कि आने वाले हर दिन को बेहतर बना पाएंगे। आइये जानते हैं किस तरह।
Image Source - Getty Images

इस क्रिया को हल्के में मत लें। आप जो भी काम कर रहे हैं, उसे इसी वक्त छोड़ दीजिए। अंदर की तरफ गहरी सांस लें और फिर उसे धीरे-धीरे छोड़ें। अपने कंधों को रिलेक्स होते हुए महसूस करें। थोड़ी देर तक इस क्रिया को करते रहें। ऐसा अक्सर करें। अपनी सांसों के साथ एक लय बना लें, फिर देखियेगा, सब कुछ कितना आसान हो जाएगा।
Image Source - Getty Images

75 प्रतिशत अमेरिकी अपने दैनिक दिनचर्या के कामों को याद रखने के लिए ‘टू डू लिस्ट’ बनाकर रखते हैं। कई महान लोगों की आत्मकथाओं में भी यह सामने आया है कि उनकी कामयाबी के पीछे ‘टू डू लिस्ट’ का हाथ था। मनोवैज्ञानिक रूप से भी यह बात साबित हो चुकी है कि जो बातें या काम व्यक्ति एक सूची बनाकर रख लेता है, उन्हें कभी नहीं भूलता। इसके साथ ही इस तरह की लिस्ट बनाने से आपका दिमाग लगातार एक्टिव रहता है और उसके काम करने की एलर्टनेस भी कायम रहती है।
Image Source - Getty Images

पढ़ें, प्रतिक्रिया दें, कार्रवाई करें और फिर डिलीट कर दें। ये करना बहुत आसान है। इससे आपको फौरन ही काम पूरा कर लेने की संतुष्टि तो मिलेगी है। साथ ही, मन में कुछ अटका हुआ नहीं रहेगा।
Image Source - Getty Images

कहना आसान है, करना मुश्किल। यही न? लेकिन मुश्किल है नामुमकिन तो नहीं। मुझे चिंता है... इसके आगे तीन चिंताओं को लिखें जिनको दूर करने के लिए आप आज ही कुछ कर सकते हैं। अगर आप अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए कुछ नहीं कर सकते तो प्रार्थना करें और उसे वक्त पर छोड़ दें। हर चीज को नियंत्रण करने की कोशिश में कई बार निराशा हाथ लगती है।
Image Source - Getty Images

सुबह सवेरे व्यायाम करने से अच्छी शुरुआत दिन की हो ही नहीं सकती। व्यायाम से न केवल आपका शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहता है। ये आपको दिन खत्म होने पर संतुष्टि भी प्रदान करता है। इसलिए रोज सुबह व्यायाम जरूर करें।
Image Source - Getty Images

हम अपना पूरा दिन ऐसी चीजों के पीछे भाग-दौड़ में निकाल देते हैं जो हमें कुछ पल का भौतिक सुख देती है। ऐसा न करें। जो वर्तमान में आपके हाथ में है, अपना पूरा ध्यान उसी में लगा दें।
Image Source - Getty Images

मुस्कुराने जैसी आसान कोई और चीज नहीं है, जो आपका मूड बदल दे। मुस्कुराने से जहां एक ओर आपके अंदर सकारात्मकता आती है, वहीं दूसरी ओर आप दूसरों को भी अच्छा संदेश दे पाते हैं।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।