वज़न कम करना है तो लें ये 10 सूप डाइट
वजन कम करने का सबसे अच्छा विकल्प है कि वजन कम करने वाली डाइट को अपनाया जाए। ऐसे में आप तेजी से अतिरिक्त वजन कम करने के लिए कुछ सूप लेना शुरू कर सकते हैं।

वजन कम करने का सबसे अच्छा विकल्प है कि वजन कम करने वाली डाइट को अपनाया जाए। ऐसे में आप तेजी से अतिरिक्त वजन कम करने के लिए कुछ सूप लेना शुरू कर सकते हैं। इनके सेवन से न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि अपके शरीर को पर्याप्त पोषण भी मिलेगा। तो चलिये जानें वजन कम करने वाले कुछ सूपों के बारे में।
Images source : © Getty Images

सफेद बीन सूप वजन कम करने वाले डाइट का अहम हिस्सा है। इसमें सुगर, फैट और सोडियम काफी कम मात्रा में पाया जाता है और यह काफी पौष्टिक होता है। साथ ही यह बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे तैयार करना भी बहुत आसान है और इसमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है।
Images source : © Getty Images

हो सकता है कि आपको ब्रोकली पसंद न हो पर यह तेजी से वजन कम करने का प्रभावी सूप है। 100 ग्राम ब्रोकली सूप में करीब 1.2 ग्राम फैट पाया जाता है। साथ ही यह फाइबर और जरूरी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।
Images source : © Getty Images

लौकी का सूप लेकर आप गैरजरूरी फैट को जल्दी और आसानी से कम कर सकते हैं। इसमें फैट और सूगर कम होता है और यह प्रोटीन व फाइबर का बेहतरीन स्रोत है।
Images source : © Getty Images

वजन तेजी से कम करने वाले सूप में यह सूप न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इममें सोडियम कम और प्रोटीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। चिकन के साथ 100 ग्राम ब्राउन राइस सूप में सिर्फ 0.7 ग्राम फैट पाया जाता है।
Images source : © Getty Images

वजन कम करने के लिए आप इस सूप डाइट को अपना कर शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व भी उपलब्ध करा पाएंगे। आप इसे मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ लेकर कम फैट वाला हल्का नाश्ता कर सकते हैं।
Images source : © Getty Images

गाजर के सूप को आप धनिए के साथ ले सकते हैं। इसमें सुगर काफी कम होता है। वजन कम करने वाले इस 100 ग्राम सूप में सिर्फ 1.2 ग्राम फैट ही पाया जाता है।
Images source : © Getty Images

आप अपने सामान्य मटर के सूप में अपनी पसंदीदा वेजटेबल मिलाकर वजन कम करने वाला सूप डाइट बना सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें फैट के साथ-साथ सोडियम और सुगर भी कम होता है।
Images source : © Getty Images

100 ग्राम मशरूम सूप में सिर्फ 1.2 ग्राम फैट पाया जाता है। यह शरीर को जरूरी प्रोटीन उपलब्ध कराता है और अतिरिक्त वजन को प्रभावशाली तरीके से कम करता है।
Images source : © Getty Images

मसूर दाल का सूप बहुत हेल्थी होता है और यह प्रोटीन, विटामिन व फाइबर से भरा होता है। वजन कम करने के लिए इसका सेवन बेहद असरदार होता है। मसूर दाल के 100 ग्राम सूप में सिर्फ 0.8 ग्राम फैट पाया जाता है।
Images source : © Getty Images

इसे बनाना भी आसान है और यह होता भी बहुत स्वादिष्ट है। वजन कम करने वाला यह सूप डाइट आपको जरूरी पोटैशियम, प्रोटीन और फाइबर भी उपलब्ध कराएगा। इसमें फैट और सुगर काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं और यह विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।