वजन कम करने के लिए अपनाएं ये पोषक टिप्स
वजन कम करने के लिए भोजन नहीं बल्कि अस्वास्थ्यकर भोजन छोड़ना होता है। यदि आप जरूरी पोषक तत्वों से लैस भोजन करेंगे, तो आपके लिए वजन कम करना आसान हो जाएगा।

स्वस्थ तरीके से घटाएं वजन
बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण हो सकता है। इसलिए इसे नियंत्रित रखना जरूरी है। लेकिन वजन घटाने के लिए सिर्फ खाना छोड़ देना ठीक नहीं है। इसके साथ-साथ आपको कई ऐसी स्वस्थ आदतें अपनानी चाहिए जो शरीर को पोषण भी दे और वजन भी घटाएं। आइए जानें वजन कम करने के लिए पोषणयुक्त टिप्स के बारे में। Image Courtesy- Getty Images

शाकाहारी बनें
वजन कम करने के लिए शुरुआत अपने खाने से करें। इसके लिए शाकाहार अपनाइए। हालांकि मांसाहार करने वालों के लिए इसे छोड़ना इतना आसान नही है, लेकिन इस आदत पर काबू पाया जा सकता है। शाकाहार भोजन आपका वजन कम करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। शाकहारी भोजन में वसा की मात्रा मांसाहार की अपेक्षा बहुत कम होती है। Image Courtesy- Getty Images

थोड़े-थोड़े अंतराल पर खाएं
अगर आप वजन कम करने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं, तो इसका अर्थ भोजन छोड़ना नहीं है। बल्कि जरूरी यह है कि आप थोड़े समय के अंतराल के बाद कुछ ना कुछ जरूर स्वस्थ और पोषक पदार्थ खाते रहें। ज्यादा समय तक भूखा रहने से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। Image Courtesy- Getty Images

सुबह का नाशता ना छोड़ें
वजन कम करने वाले लोग अकसर नाशता को छोड़ने की गलती करते हैं। उन्हें लगता है वह जितना खाना छोड़े उतना अच्छा है। रात भर भूखा रहने के बाद बहुत जरूरी होता है कि आप सुबह हेल्दी नाश्ता करें। वैसे भी सुबह का नाशता आपको पूरे दिन चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। Image Courtesy- Getty Images

जंक फूड और फास्ट फूड से दूर रहें
वजन कम करने के लिए अपनी जंकफूड और फास्टफूड की लत पर लगाम लगानी चाहिए। तली हुई चीजें जैसे- आलू चिप्स, कुकीज का सेवन बंद कर दें। इसके अलावा फास्ट फूड जैसे- बर्गर, पिज्जा की जगह सलाद और फल जैसी स्वस्थ चीजों का चुनाव करें। Image Courtesy- Getty Images

फाइबर जरूरी
वजन घटाते समय फाइबर युक्त आहार जरूर लें। यह हमारे शरीर के लिए कई तरह से जरूरी है। इससे पेट देर तक भरा रहता है, जिससे वजन कम रखने में आसानी रहती है।साबुत अनाज, बींस, ओट्स व कई तरह के फल व सब्जियों में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। Image Courtesy- Getty Images

शारीरिक गतिविधि
खानपान पर नियंत्रण के साथ शारीरिक व्यायाम पर भी ध्यान दें। हर रोज एरोबिक्स, जॉगिंग, वॉकिंग, रनिंग में से किसी एक तरह के व्यायाम का चुनाव कर लें और हर रोज इसे करने की आदत बनाएं। योगा भी वजन कम करने में मदद करते हैं। कई प्रकार के योग जैसे- त्रिकोणासन, कोणासन, उत्पादासन, पवनमुक्तासन, सूर्य नमस्कार, गरूड़ासन आदि आसनों को वजन कम करने के लिए अपनाइए। Image Courtesy- Getty Images

भोजन में प्रोटीन अवश्य लें
वजन कम करने के लिहाज से प्रोटीन खाद्य पदार्थों का सेवन सबसे बेहतर है। यह धीरे-धीरे पचते हैं व इनसे देर तक पेट भरे रहने का अहसास होता है। योगर्ट, दही, सोया, मेवे व बींस को नियमित रूप से अपनी डाइट में जगह दें। Image Courtesy- Getty Images

पानी लें भरपूर
वजन कम करने के लिए ज्यादा पानी का सेवन कीजिए। एक दिन में कम से कम 18-20 गिलास पानी पीने से वजन नियंत्रित होता है। पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। Image Courtesy- Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।