मांसपेशियों के बिना फैट कैसे घटायें
शरीर की अतिरिक्त वसा घटाने के चक्कर में कहीं आप मांसपेशियों को तो नहीं घटा रहे, इसलिए शरीर से वसा घटायें न कि चर्बी।

अक्सर आप लोगों से वजन कम करने के बारे में सुनते हैं, लेकिन वास्तव में वे गलत बोलते है। क्योंकि वजन कम करने का मतलब सिर्फ शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करना नहीं होता। दरअसल वजन बढ़ने के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार होते हैं - पानी, ग्लाइकोजेन, मांसेपशियां और फैट। लेकिन अगर शरीर का वजन फैट के कारण अधिक है तो यह बीमारियों को बढ़ा सकता है। इसलिए जब भी वजन कम करने के बारे में सोचें तो शरीर से अतिरिक्त फैट घटायें न कि मांसपेशियां।
image courtesy - getty images

आप मांसपेशियों को बिना वजन कम करने की कवायद शुरू करने जा रहे हैं तो प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन करें, क्योंकि यह मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी है। कई शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि मांसपेशियों के बिना शरीर से फैट कम करना है तो प्रोटीन का सेवन अधिक करें। लेकिन इसके लिए सप्लीमेंट्स न लें, प्रोटीन की जरूरतें आहार से पूरी करें। मंछली, डेयरी उत्पादों, हरी सब्जियों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।
image courtesy - getty images

कार्बोहाइड्रेट युक्त पदार्थ में वसा की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अगर शरीर से अतिरिक्त चर्बी कम करना चाहते हैं तो कार्बोहाइड्रेट में कटौती कीजिए। जंक फूड, फास्ट फूड, तले हुए पदार्थ, रेड मीट, आलू, केक आदि में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, इन पदार्थों का कम सेवन कीजिए।
image courtesy - getty images

मांसपेशियों के बिना शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं तो खानपान पर विशेष ध्यान दीजिए। ऐसे आहार को अपने डायट चार्ट में शामिल कीजिए जो शरीर में वसा की मात्रा न बढ़ायें। सैलेड, बीन्स, दालें, हरी सब्जियां, आदि को अपने आहार में शामिल कीजिए। ये प्रोटीन और फाइबर का बेहतर स्रोत हैं।
image courtesy - getty images

शरीर में वसा की मात्रा तब और बढ़ जाती है जब आप ओवरईटिंग करते हैं। भूख से अधिक खाना ही ही कमर और जंघों के आसपास अतिरिक्त चर्बी बढ़ाने का प्रमुख कारण होता है। इसलिए जितनी भूख हो उतना ही खाइये, भूख से अधिक बिलकुल भी न खायें।
image courtesy - getty images

शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटाने के लिए जरूरी है कि आप दिन में 3 बार की बजाय 5 बार खायें। टुकड़ों में खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन तो मिलती है लेकिन चर्बी नहीं बढ़ती। क्योंकि टुकड़ों में खाने से हमारा पाचन तंत्र खाने को आसानी से पचा देता है और उसपर अधिक दबाव भी नहीं बनता। इसलिए खाने को टुकड़ों में खाने की आदत डालें।
image courtesy - getty images

ग्रीन टी पीने से भी वजन कम होता है, यह शरीर से मांसपेशियों के बजाय अतिरिक्त वसा को जलाने में मदद करता है। दरअसल ग्रीन टी में कैटेशिंस नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाता है। इसके अलावा ग्रीन टी शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी सुचारु करने में मदद करता है।
image courtesy - getty images

नियमित रूप से एरोबिक गतिविधियों को कीजिए, यह शरीर से फैट तो कम करती हैं लेकिन मांसपेशियों को नहीं घटाती। एरोबिक गतिविधियां जैसे - दौड़ना, स्वीमिंग करना, साइकिलिंग करना, सीढियां चढ़ना आदि फैट को जलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
image courtesy - getty images

वेट ट्रेनिंग व्यायाम करने से आपकी शरीर की मांसपेशयों का निर्माण होता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटती है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व्यायाम से हाथों, सीने, कंधों, पेट आदि की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही यह पेट, जांघों की अतिरिक्त चर्बी को भी घटाता है। लेकिन ये व्यायाम रोज की बजाय सप्ताह में 2-3 दिन ही करें।
image courtesy - getty images

शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम कर रहे हैं इसका मतलब यह नहीं कि आप घंटों जिम में बितायेंगे, इसका असर आपकी मांसपेशियों पर भी पड़ता है। इसलिए व्यायाम तो कीजिए लेकिन 40-60 मिनट से अधिक बिलकुल भी मत कीजिए।
image courtesy - getty images

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर बीमारियों से मुक्त रहता है। वजन कम करने में पानी की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है खासकर शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटाने में। इसलिए रोज 10-12 गिलास पानी रोज पियें।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।