गर्लफ्रेंड से बीवी बनना

लड़कों की नजर में बीवी और गर्लफ्रैंड वाली लड़की में काफी अंतर होता है। कई बार तो लड़के बोलते भी हैं वो लड़की गर्लफ्रेंड बनने के लिए ठीक है लेकिन वाइफ के लिए नहीं। ऐसे में कई बार लड़कियों की समझ में नहीं आता है कि गर्लफ्रेंड और बीवी में क्या अंतर होता है। लड़के किसी भी लड़की को गर्लफ्रेंड बना लें लेकिन बीवी बनाने से पहले वो लड़कियों में इन चीजों को जरूर परखते हैं।
हर बात में रोने वाली

लड़कियां लड़कों से मेंटली और इमोशनली तौर पर काफी स्ट्रांग होती है और यही उनकी खासियत होती है। लड़के, लड़कियों में सबसे पहले यही चीज परखते हैं कि, लड़की मेंटली और इमोशनली तौर पर स्ट्रांग है कि नहीं। ताकी शादी के बाद भविष्य में किसी भी तरह की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना कर सके और उन्हें टूटने व हारने से बचा सकें। ऐसे लड़कों को वो लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आती जो हर छोटी-छोटी बात में रोने लगती है।
अस्त-व्यस्त

लड़कें खुद कितना भी अस्त-व्‍यस्‍त रहें लेकिन अस्त-व्‍यस्‍त रहने वाली लड़कियां उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती। लड़के ऐसी लड़की से शादी करना पसंद करते हैं जो उनकी जिंदगी और उनके लाइफ स्टाइल को सही कर दे।
दूसरों पर निर्भर

लड़कों को ऐसी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं जो अपने हर छोटे काम के लिए दूसरों पर निर्भर हों। लड़की ऐसी हो जो उनके पूरे घर को संभाल लें औऱ चीजों को बेहतर बनाएं। लड़कों को ऐसी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं जो सुबह नौ बजे सोकर उठ रही हो और उसके सारे काम कोई औऱ कर रहा है।
कठोर व्यवहार

जो लड़की हर छोटी-छोटी बात में दूसरों से रुखाई से बात करती है और कठोर व्यवहार अपनाती है, वैसे लड़कियों को लड़के बिल्कुल पसंद नहीं करते। कुछ लड़के इसे लड़कियों का एटीट्यूड समझकर गर्लफ्रैंड बना भी लें। लेकिन जब बात शादी की आती है तो ऐसी लड़कियों को सबसे पहले नापसंद किया जाता है।
झूठ बोलना

झूठ बोलने वाला इंसान किसी को पसंद नहीं आता। ऐसे में लड़कों को वो लड़की बिल्कुल पसंद नहीं आती जो हर बात पर झूठ बोलती है। अक्सर लड़कियां पैसों से जुड़ी बातों पर झूठ बोलती हैं तो कई बार अतीत को छिपाने के लिए भी ऐसा करती हैं। लेकिन अगर हर एक बात में वह झूठ बोलती है और आपके कई रिश्ते के बीच में मन-मुटाव की वजह बन जाती है तो उस लड़की से दूर रहें।