गर्भावस्था के दौरान खुद को शांत रखने के 8 तरीके
प्रेगनेंसी अर्थात गर्भावस्था के दौरान तनाव होना एक आम समस्या है और इसके कई कारण हो सकते हैं। इन सारी परेशानियों से बचने के लिए गार्भवती को गर्भावस्था के दौरान कुछ एहतियात बरतने की जरूरत होती है।

प्रेगनेंसी अर्थात गर्भावस्था के दौरान तनाव होना एक आम समस्या है और इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे, स्वास्थ्य, कही-सुनी बातें का डर व बच्चे की सेहत की चिंता आदि। इन सारी परेशानियों से बचने के लिए गार्भवती को गर्भावस्था के दौरान कुछ एहतियात बरतने की जरूरत होती है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए अपने खान-पान व सेहत के साथ अपने मन को शांत रखें। तो चलिये जानते हैं गर्भावस्था के दौरान खुद को शांत रखने के 8 तरीके।
Images courtesy: © Getty Images

सकारात्मकता का भाव व आचरण मन को सकारात्मक विचारों से भरता है। इस तरह आप डर व भय से भी अछूती रह पाती हैं। आपका मन शांत रहा है और आप खुश रहती हैं। और फिर यह खुशी आपको सेहतमंद बनाती है। आपके मन की ये सुखद भावनाएं बच्चे के पूर्ण विकास में भी एक सकारात्मक छाप छोड़ती हैं।
Images courtesy: © Getty Images

गर्भावस्था के दौरान आपका आहार बेहद अहम भूमिका निभाता है। साथ ही आपको सही अनुपात में उचित व्यायाम भी करना चाहिए। इन दोनों चीजों का सही संतुलन गर्भावस्था के दौरान आपको स्वस्थ बनाए रखता है। क्योंकि जब आप स्वस्थ रहेंगी तो अधिक सक्रिय और सकारात्मक भी रहेंगी। आप इस दौरान हल्के व्यायाम, जैसे पैदल चलना, तैराकी व योग आदि का सहारा ले सकती हैं।
Images courtesy: © Getty Images

गर्भावस्था में भी जिंदगी अपनी पुरानी गति से ही चल रही होती है। खासतौर पर यदि आप एक कामकाजी महिला हैं तो अपने काम व पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच में खुद के लिए कुछ समय जरूर निकालें। इसके अलावा सही समय पर खाना खाएं व नियमित व्यायाम करें। ऐसी नाजुक स्थिति में खुद की सेहत को ज़रा भी नजरअंदाज न करें।
Images courtesy: © Getty Images

गर्भावस्था के दौरान खुश रहने का एक पहलु यह भी है कि आर इस दौरान के अपने अनुभवों को हमेशा सहेज कर रख सकती हैं। आपका ये आशावादी रवैया किसी और के लिए भी प्रेरणाश्रोत बन सकता है। इसके लिये आप डायरी बना सकती हैं, ब्लॉग बना सकती हैं या फिर तस्वीरें खिंचवा कर रख सकती हैं। इन सभी उपायों को अपनाकर आप गर्भावस्था के चुनौतीपूर्ण समय में खुश और सकारात्मक रह सकती हैं।
Images courtesy: © Getty Images

गर्भावस्था में सभी गर्भवती महिलाओं को खुश रहने की सलाह दी जाती है और ये खुशी हमें अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ समय बिताने पर अधिक मिलती है। उनके साथ बिताए गए खुशनुमा पल जीवन में रस भर देते हैं। परिवार से मिला समर्थन और प्यार भीतर बसे डर से लड़ने की शक्ति देता है और जीवन में सकारात्मकता प्रवेश करती है।
Images courtesy: © Getty Images

ध्यान मन के भीतर की हलचल को शांत करने का एक अच्छा तरीका है। ध्यान, लौकिक शक्तियों से जोड़ता है व आत्मविश्वास को बढ़ाता है। तो हर रोज कम से कम 15 मिनट के लिए ध्यान लगाएं। साथ ही योग भी करें, ये हार्मोन संतुलन बनाए रखने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। योग मन को शांत व स्थिर रहने में भी मदद करता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान योग का अभ्यास शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरुर लें।
Images courtesy: © Getty Images

ओमेगा-3 से भरपूर फैटी एसिड भी अवसाद से लड़ने में मदद करते हैं, साथ ही ये बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए भी जरुरी होते हैं। वहीं बादाम, काजू व अन्य मावे मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही पूरी नींद भी लें और इन दिनों में सोने से पहले कभी भी भारी भोजन न करें। इससे भोजन को पचाने में शरीर को अधिक ऊर्जा लगानी पड़ेगी और नींद में भी खलल पैदा होगा। दिन भर में थोड़ा-थोड़ा कर पानी पिती रहें।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।