जिम जाये बिना बढ़ायें अपनी शारीरिक क्षमता
फिट रहने और शरीर का स्टेमना बढ़ाने के लिए जिम में घंटो कमर तोड़ कसरत करना ही जरूरी नहीं है, आप जीवनशैली में कुछ सामान्य से बदलाव कर व कुछ अच्छी आदतें अपना कर कमाल की फिटनेस पा सकते हैं।

फिट रहने के लिए जिम जाने का समय और बजट, हर किसी के पास होता। पर अगर इरादा खुद को फिट रखने बना लिया जाए तो जिम जाना ही जरूरी नहीं। जी हां यदि आपको लगता है कि मजबूत शरीर पाने के लिए जिमिंग ही एक मात्र रास्ता है, तो आपको बता दें कि बिना जिम जाए भी आप कुछ स्वस्थ आदतें अपनाकर मजबूत शरीर पा सकते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

दौड़ से कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह सबसे आसान एरोबिक व्यायाम भी है। सिर्फ एक घंटे की सैर से या बीस मिनट की रनिंग से आप रोज अच्छी खासी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। सुबह की सैर के अलावा अगर आप अपने घर के छोटे-छोटे कामों के लिए गाड़ी निकालने के बजाय पैदल चलना शुरू कर दें, इससे अतिरिक्त चर्बी तो घटेगी ही साथ ही फिटनेस और स्टेमिना भी बढ़ेगा।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

शोध कहते हैं कि तैरना कमाल की कसरत है। कई लोग तो इसे जिम जाने से बेहतर विकल्प मानते हैं। दो तरह के शोधों में वैज्ञानिकों ने अलग-अलग निष्कर्ष निकाले। एक शोध में बताया गया है कि अगर दमा पीड़ित युवा व बच्चे तैराकी करें तो इससे उनकी सेहत को काफी फायदा हो सकता है। वहीं दूसरे शोध में बताया गया कि तैराकी से मोटापे को दूर भगाने में मदद मिलती है।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

मजबूत कंधे, चौड़ा सीना और सेहतमंद रीढ़ की हड्डी पानी है तो जिम के भारी उपकरण ही क्यों, इसके लिए तो रोज थोड़े पुश अप्स ही काफी हैं। अच्छे फिजीक के लिए आप इस वर्कआउट को रोज घर में ही कर सकते हैं। Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एरोबिक्स लोकप्रिय और कारगर व्यायाम है। एरोबिक व्यायाम एक वैज्ञानिक शैली है। इससे जब आक्सीजन की ज्यादा मात्रा शरीर में पहुंचती है तो ब्लड प्रेशर सामान्य होता है व हृदय की असामान्य धड़कनें नियमित होती हैं। एरोबिक्स करने से फेफड़े मजबूत होते हैं और मानसिक तनाव दूर होता है।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

सीढि़यां चढ़ना एक बेहतरीन फुल बॉडी वर्कआउट है। यह एक कारगर कार्डियो वर्कआउट भी है। एक घंटे के भीतर इससे लगभग 700 कैलोरी तक बर्न की जा सकती हैं। वहीं ट्रेडमिल पर एक घंटा दौड़ने पर मात्र 300 कैलोरी ही बर्न हो पाती हैं। सीढ़ियां चढ़ने से शरीर की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी होती है।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

योग के फायदे पूरी दुनिया मानती है। शरीर को फिट रखने और अतिररिक्त चर्बी घटाने के लिए योगासनों से कारगर और बेहतर उपाय भला क्या हो सकता है। नियमित योग कर न सिर्फ शारीरिक रूप से फिट रहा जा सकता है बल्कि शरीर की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

डांस एक कमाल की मंनोरंजक एक्सरसाइज है। तो यदि आप डांस के जरा भी शौकीन हैं तो संकोच छोडकर ताल से ताल मिलाना शुरू कर दें। आप कैसे भी डांसर हों लेकिन डांस कर आप कैलोरी घटाने में हमेशा अव्वल ही रहेंगे।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

हैंड स्टैंड, शीर्षासन से मिलती-जुलती एक्सरसाइज है। इसे करने से शरीर के रक्त संचार बेहतर होता है। इसे करने के लिए दोनों हाथों को जमीन पर रखें और इनपर भार देकर दीवार के सहारे उल्टा खड़े हो। एड़ियों को दीवार से टिकाएं और 30 से 60 सेकंड बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। ध्यान दें कि इसे केवल वे लोग ही करें जो व्यायाम रोज करते हों और बीपी के मरीज न हों।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।